फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   agricultural

समाप्त हुई हड़ताल, शुरू हुई धान खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
agricultural
जिले भर की मंडियों में सोमवार को आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने पर धान खरीद शुरू हो गई है। अब बारिश के चलते धान में आई नमी इसमें आड़े आ रही। जिसके चलते 1509 किस्म के धान की महज कुछ ढेरियां ही 200 से 300 रुपये तक कम भाव में बिक पाई। खरीद देर शाम को हड़ताल खत्म होने का संदेश मंडियों में पहुंचा तो आढ़ती एकाएक ही हरकत में आ गए और खरीद शुरू की।
विज्ञापन

इससे पहले थानेसर अनाजमंडी में धान खरीद शुरू करने की मांग को लेकर किसान दिन भर गरजते रहे। उन्होंने मार्केट कमेटी कार्यालय का घेराव किया तो दोपहर बाद तक खरीद शुरू करने का अल्टीमेटम भी दे दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि आज रात तक खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार सुबह डीसी कार्यालय पर ही धान लेकर पहुंचेंगे। रहे शाम करनाल से आढ़तियों द्वारा हड़ताल खोले जाने का संदेश पहुंचा तो किसानों व अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से आढ़ती अपनी मांगों पर अड़े हुए थे। जहां 21 सितंबर को विधायकों का घेराव किया गया था तो वहीं हड़ताल भी जारी रखी। चार दिन से करनाल में भूख हड़ताल की जा रही थी। आढ़तियों की मानें तो पूरे हप्ते के दौरान जिला भर की मंडियों का 20 करोड़ से अधिक लेन-देन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

आढ़तियों की लगातार हड़ताल को देख किसानों ने पंजाब व उत्तरप्रदेश का रुख कर लिया था। माना जा रहा है कि 20 करोड़ से अधिक का धान इन प्रदेशों की मंडियों में पहुंचा होगा। वहीं प्रदर्शन कर रहे किसान संजीव, अवतार सिंह, जयसिंह सहित अन्य ने बताया कि किसान मंडी में धान लाने के बाद बेहद परेशान रहा। मजबूरी के चलते दूसरे प्रदेशों में धान लेकर जाने लगा था। वहीं बारिश के चलते भी उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार को मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दौलत राम बंसल का कहना है कि आढ़ती जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। पिछले चार दिनों से करनाल में भूख हड़ताल कर रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार के किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनकी कोई सुध नहीं ली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने किसानों की परेशानी का हवाला दिया, जिसके चलते आढ़तियों ने हड़ताल खोले जाने का निर्णय लिया है। मंडियों में देर शाम को खरीद शुरू कर दी गई है। बारिश व हड़ताल के चलते जिला भर की मंडियों में 20 करोड़ से अधिक का लेन-देन प्रभावित हुआ है।

थानेसर मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि आढ़तियों ने हड़ताल खत्म कर बारिक धान खरीद शुरू कर दी है। लेकिन बारिश के चलते धान में नमी ज्यादा है। ऐसे में पहले दिन शाम के समय ही करीब 100 क्विंटल धान बिक सका। अब मंगलवार को मौसम साफ रहने पर बिकी बढ़ेगी। वहीं मंडी में आई पीआर धान भी तुलाई करवाकर फिलहाल शैड के नीचे लगाया जा रहा है, जिसके पर्चे सरकारी खरीद शुरू होने के बाद ही काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed