फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Agrasen Public School, Sector 13, secured the first position in the group dance competition.

Kurukshetra News: ग्रुप डांस में अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13 प्रथम रहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Agrasen Public School, Sector 13, secured the first position in the group dance competition.
कुरुक्षेत्र। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13 में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता चार दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा थी, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला और कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम समूह नृत्य में अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13 प्रथम रहा। महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल मोती चौक द्वितीय और महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी तृतीय स्थान पर रहे। एकल नृत्य में बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा रिदम प्रथम रहीं, जबकि सहारा कंप्रिहेंसिव स्कूल की औम्या द्वितीय और महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल मोती चौक की संध्या तृतीय रहीं। नृत्य संयोजन में अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल मोती चौक द्वितीय और महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल दबखेड़ी तृतीय रहे। विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रधान विशाल सिंगला ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करते हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खरैती लाल सिंगला और अर्जुन गर्ग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed