फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Agniveer will become the youth of the country by walking on Agneepath

अग्निपथ पर चलकर देश के युवा बनेंगे अग्निवीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Agniveer will become the youth of the country by walking on Agneepath
भारतीय सेना के तीनों अंगों में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में उत्साह है। वे इस योजना के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं की जानकारी हासिल कर रहे हैं। कई जगह इस योजना का विरोध भी किया जा रहा है। वहीं कई विशेषज्ञ इस योजना को देशहित में बताकर युवाओं को इसके लाभ से अवगत करा रहे हैं। इसके अलावा भर्ती की तैयारी कर रहे युवा पूर्व सैनिकों से संपर्क कर इस बारे में और अधिक जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार रविंद्र कौशिक का कहना है कि अग्निपथ योजना देश, सेना और युवाओं तीनों के लिए काफी लाभदायक है। उनके पास सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लगातार कॉल आ रहे हैं। युवाओं में अभी इस योजना को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां है। उन्होंने बताया कि अग्निवीर को राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों की नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें पूर्व सैनिक कोटे का भी लाभ मिलेगा। कौशिक ने बताया कि इस योजना के शुरू होने से सिविल जॉब के लिए अनुभवी युवा मिलेंगे वहीं भ्रष्टाचार भी खत्म होगा। कौशिक ने बताया कि फौज में सैनिकों की स्किल पर भी ध्यान दिया जाता है। इसलिए वहां भी कक्षाएं लगती हैं। जब फौजी युवा अवस्था में सेवानिवृत्त होगा तो वह अपना कोई बिजनेस शुरू कर सकता है और सेवानिवृत्त होने पर मिली धनराशि को उसमें निवेश कर सकता है। योजना के मुताबिक चार साल नौकरी के लिए सेना से सेवानिवृत्त युवा की उम्र करीब 25 ही होगी। इससे नुकसान ये है कि सेवानिवृत्त होने के बाद किसी कारणवश उसे दूसरी जगह नौकरी नहीं मिलती तो देश विरोधी ताकतें युवाओं को लालच देकर उसके सेना के अनुभव का गलत फायदा उठा सकती हैं।
विज्ञापन

सूरज ने कहा अभी अग्निपथ के बारे में अच्छी तरह से समझ नहीं पाए हैं। अभी जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक योजना में फायदा ये नजर आया है कि सैनिक युवा अवस्था में सेवानिवृत्त होकर कोई दूसरा काम शुरू कर सकता है। सेवानिवृत्त युवाओं को अन्य नौकरियों में भी इसका लाभ मिलेगा। नुकसान ये है कि कई युवा अपना जीवन देश की सेवा के लिए सेना को समर्पित करना चाहते हैं, लेकिन चार साल बाद उन्हें सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा तो यहां पर उसके पास कोई रास्ता नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे आर्यन का कहना है कि इस योजना के जहां कई लाभ हैं वहीं सबसे बड़ा नुकसान यह है कि युवाओं को चार साल नौकरी करने के बाद फिर से दूसरी नौकरी की तैयारी करनी पड़ेगी। वहीं उन्हें पहली नौकरी से न तो ग्रेच्युटी मिलेगी और न ही पेंशन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed