फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Agniveer scheme playing with future: Gurnam

अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ : गुरनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Agniveer scheme playing with future: Gurnam
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सेना में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती करना युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है। जिसे कदापि सहन नहीं किया जाएगा। इस योजना के तहत जहां युवाओं को कम पैसे मिलेंगे, वहीं नौकरी से रिटायर होने पर उनके परिजनों को दूसरे सैनिकों की तरह मेडिकल व कैंटीन जैसी कोई सुविधा भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

चढूनी मंगलवार को बाबैन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी खर्च पर युवाओं को ट्रेनिंग देकर अंबानी अडानी जैसे बड़े औद्योगिक घरानों के लिए सुरक्षा गार्ड तैयार कर रही है, जो इनका प्रयोग कर्मचारियों व अन्य आंदोलनों को दबाने के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना के विरोध में आगामी रणनीति तैयार करने के लिए 22 जून को सर छोटू राम धाम सांपला में सभी किसान संगठनों व खापों की बैठक बुलाई गई है, ताकि इस योजना का कड़ा विरोध कर युवाओं के भविष्य से होने वाले खिलवाड़ को रोका जा सके। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल कलाल माजरा, बलकार सिंह, पाल सिंह, ओमप्रकाश, लाल सिंह, राजेंद्र सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed