फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Agneepath: Two toll plazas remain free for three hours, Kurukshetra

अग्निपथ : दो टोल प्लाजा तीन घंटे तक फ्री रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Agneepath: Two toll plazas remain free for three hours, Kurukshetra
रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों से पूछताछ करती जीआरपी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अग्निपथ योजना के विरोध की चिंगारी धर्मनगरी तक पहुंच गए है। देश में बढ़ते बवाल को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। भाकियू सहित युवाओं ने सोमवार को शाहाबाद और सैनी माजरा व थाना टोल प्लाजा विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सैनी माजरा व थाना टोल प्लाजा को दोपहर 12 से तीन बजे तक टोल फ्री रखा। शाहाबाद में युवाओं ने लाडवा चौक से एसडीएम कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। युवाओं ने एसडीएम कपिल शर्मा को योजना रद करने के लिए ज्ञापन भी दिया।
रोष प्रदर्शन का असर परिवहन पर भी देखने को मिला। सुबह 5:35 बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन से निजामुद्दीन जाने वाली 04406, 5:55 बजे 04178 पुरानी दिल्ली, दोपहर 12 बजे दिल्ली से कुरुक्षेत्र जंक्शन पर आने वाली 44049 और यहां से दोपहर 12:40 बजे वापस दिल्ली जाने वाली 44052 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। वहीं दोपहर सवा एक बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन पर ठहरने वाली 12925 व 12926 पश्चिम एक्सप्रेस, 12715 सचखंड एक्सप्रेस, 11842 गीता जयंती ट्रेन सहित अन्य ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट चली। इससे चार हजार से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर जांच के साथ-साथ यात्रियों से पूछताछ भी की। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया एहतियात के तहत चार ट्रेनों को रद्द किया गया। वहीं चार-पांच ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चली। हालांकि आगे ब्लॉक पर काम भी चलता रहा, जिस कारण ट्रेन देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रोष प्रदर्शन को देखते हुए नया बस अड्डा, कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन, टोल प्लाजा सहित सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस फोर्स मौजूद रही। रेलवे स्टेशन के अंदर आरपीएफ और जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली तो वहीं स्टेशन के बाहर पुलिस फोर्स एंबुलेंस, दमकल सहित पूरे अमले के साथ तैनात थे। जिलाधीश एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने बस अड्डा, आकाशवाणी केंद्र, दमकल विभाग कार्यालय, सेना कार्यालय, पंचायत भवन, जिला पुस्तकालय सहित लघु सचिवालय के एक किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लगाई थी।
भाकियू के आह्वान पर युवाओं ने दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक थाना और सैनी माजरा टोल प्लाजा तीन घंटे तक टोल फ्री किया। इसमें आसपास के गांवों सहित जिला कैथल से भी बड़ी संख्या में किसान और युवा एकत्रित हुए। टोल फ्री को देखते हुए टोल प्लाजा पर पुलिस की दो प्लाटून को तैनात किया गया था। हालांकि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्वक रहा। थाना सदर प्रबंधक निर्मल सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शन को किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, क्योंकि प्रदर्शन शांतिपूर्वक किया गया।
शाहाबाद में निकाला रोष मार्च
लाडवा चौक पर युवा एकत्रित हुए और इस नीति के विरोध में युवा जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम कपिल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर इस योजना को वापस लिए जाने के लिए सरकार के नाम ज्ञापन दिया। रोबिन, वंश, रितिक, विशाल, हिमांशु, नवदीप ने कहा कि पिछले कई वर्षों से युवा सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। कोविड के कारण पिछले दो वर्षों से सेना में किसी तरह की भर्ती नहीं हुई, लेकिन अब सरकार ने सेना में भर्ती के लिए नई योजना अग्निपथ लेकर आई है। योजना सेना में जाने वाले युवा वर्ग के खिलाफ है। इससे उनका भविष्य अंधकार में चला जाएगा।

अलर्ट मोड पर रहा पुलिस प्रशासन
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरे दिन अलर्ट मोड पर रहा। जिले में दो रिजर्व फोर्स के अलावा सभी थाना, चौकी प्रभारियों, पेट्रोलिंग टीम, राइडर्स, सीआईए एक और दो सहित सभी शाखाओं को व्यवस्था के निर्देश दिए गए थे।

अग्निपथ योजना के विरोध में सैनी टोल प्लाजा पर धरना देते किसान।  संवाद

अग्निपथ योजना के विरोध में सैनी टोल प्लाजा पर धरना देते किसान। संवाद- फोटो : Kurukshetra

  शाहाबाद में प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार।  संवाद

शाहाबाद में प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार। संवाद- फोटो : Kurukshetra

नए बस अड्डे के पास बैठे पुलिस कर्मचारी।

नए बस अड्डे के पास बैठे पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed