फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Aggarwal Vaishya Samaj will stake claim for two Lok Sabha and 16 Assembly tickets.

Kurukshetra News: दो लोकसभा व 16 विधानसभा की टिकटों के लिए दावेदारी पेश करेगा अग्रवाल वैश्य समाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Aggarwal Vaishya Samaj will stake claim for two Lok Sabha and 16 Assembly tickets.
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की कुरुक्षेत्र युवा इकाई की बैठक अग्रवाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने की। उन्होंने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज स्वाभिमान सम्मेलन के माध्यम से दो लोकसभा व 16 विधानसभा की टिकटों के साथ अपनी दावेदारी पेश करेगा। संगठन की रणनीति के बारे में राजेश सिंगला ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में आगामी 10 मार्च को अंबाला में प्रदेशस्तरीय वैश्य स्वाभिमान सम्मेलन के माध्यम से समाज चुनावों में अपनी टिकटों की मांग को राजनीतिक दलों के सामने रखेगा। स्वाभिमान सम्मेलन के साथ में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों को भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

राजेश सिंगला ने बताया कि स्वाभिमान सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला लोकसभा स्तर पर वैश्य समाज की चौपाल के माध्यम से वैश्य समाज की एकजुटता, अनिवार्य मतदान और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का संदेश देते हुए सम्मेलन को सफल बनाने का न्योता दे रहें हैं। बैठक में अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल, जिला युवा अध्यक्ष गौरव तायल, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गर्ग हिन्दुस्तानी, प्रदेश संगठन सचिव रमेश गर्ग, जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग, लोकसभा महासचिव अजय गुप्ता, विधानसभा महासचिव, प्रदेश संगठन सचिव कपिल मित्तल, सुमित गर्ग, जिला महामंत्री विजय गर्ग, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के पूर्व प्रधान विनय गुप्ता, डाॅ. दीक्षित गर्ग, संजीव गर्ग, श्रीकांत बंसल शैंकी, अमित गोयल, अंकुर बंसल, विपिन गर्ग, सज्जन मित्तल, युवा महासचिव शुभम सिंगला, अंकित बंसल, पार्थ सिंगला, अजय गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed