Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After three days of rain, the sun shone and paddy was dried throughout the day.

Kurukshetra News: तीन दिन बारिश के मौसम के बाद खिली धूप, दिनभर सुखाई गई धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
After three days of rain, the sun shone and paddy was dried throughout the day.
कुरुक्षेत्र। मेला ग्राउंड के आसपास बनी अस्थाई अनाजमंडी में धान को सूखाते श्रमिक। संवाद
कुरुक्षेत्र। तीन दिन लगातार बारिश का मौसम रहने के बाद वीरवार को किसानाें से लेकर आढ़ती व मजदूरों ने भी राहत की सांस ली है। दिनभर धूप खिली रही जिससे अनाज मंडियों में फिर कामकाज शुरू हुआ। किसान व मजदूर पूरा दिन धान सूखान में जुटे रहे। हालांकि खेतों में कटाई कार्य प्रभावित रहा लेकिन माना जा रहा है कि ऐसा मौसम रहा तो अगले एक दो दिन में कटाई कार्य फिर रफ्तार पकड़ेगा। एक लाख 20 हजार हेक्टेयर में से करीब 50 फीसदी कटाई कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

वीरवार शाम तक जिलेभर की मंडियों में 465795 एमटी धान की खरीद हो चुकी है जबकि वीरवार को 41708 एमटी खरीद हुई। 37939 एमटी का उठान किया गया। अब तक की जा चुकी खरीद में से 357908 एमटी 77 फीसदी का उठान किया जा चुका है। वहीं जिला 16 अनाजमंडियों से खरीद किए गए धान का 667 करोड़ 50 लाख 5 हजार 343 रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

इस सीजन में गत दिवस बुधवार तक ही खाद्य आपूर्ति एजेंसी द्वारा अजराना कला मंडी से 2477 एमटी, अमीन मंडी से 1132 एमटी, बाबैन मंडी से 18740 एमटी, बोरसैदां से 1976 एमटी, चढुनी जाटान मंडी से 2673 एमटी, गुमथला गढू से 7550 एमअी, इस्माईलाबाद मंडी से 20722 एमटी, झांसा मंडी से 12341 एमटी, थानेसर मंडी से 67448 एमटी, लाडवा मंडी से 51889 एमटी, गांव नलवी से 1480 एमटी, पिहोवा मंडी से 53730 एमटी, पिपली मंडी से 25261 एमटी, शाहाबाद मंडी से 66828 एमटी, थाना से 1359 एमटी, ठोल मंडी से 9899 एमटी धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अलावा हैफेड द्वारा गांव बाबैन मंडी से 7057 एमटी, बारना मंडी से 603 एमटी, बोधनी से 700 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 17619 एमटी, कराह साहब से 1470 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी से 10139 एमटी, लाडवा मंडी से 14764 एमटी, लुखी से 335 एमटी, मलिकपुर से 1463 एमटी, नीमवाला से 330 एमटी, पिहोवा मंडी से 16433 एमटी, पिपली मंडी से 203 एमटी, शाहाबाद मंडी से 6140 एमटी व ठोल मंडी से 1326 एमटी धान की खरीद की गई है।

कुरुक्षेत्र। मेला ग्राउंड के आसपास बनी अस्थाई अनाजमंडी में धान को सूखाते श्रमिक। संवाद

कुरुक्षेत्र। मेला ग्राउंड के आसपास बनी अस्थाई अनाजमंडी में धान को सूखाते श्रमिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed