{"_id":"68ec181d1692f0141b0744cf","slug":"after-the-hand-grenade-attack-the-accused-had-to-return-to-patiala-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-143782-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हैंड ग्रेनेड से हमले के बाद आरोपियों को पटियाला जाना था वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हैंड ग्रेनेड से हमले के बाद आरोपियों को पटियाला जाना था वापस
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हैंड ग्रेनेड मामले में रिमांड के दौरान आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए। उन्होंने बताया कि हमले को अंजाम देने के बाद उन्हें वापस पटियाला जाना था। इसके चलते आरोपी नेशनल हाईवे 152 डी के पास रोड मैप तैयार कर रहे थे। इसके अलावा उन्हें वहां किसी से एक पिस्तौल मिलना था और उसी से यह पता चलता कि उन्हें यह ग्रेनेड कहां फेंकना है।
इन आरोपियों को हमले से पहले 30 हजार रुपये मिले थे और वारदात को अंजाम देने के बाद इन्हें एक बड़ी राशि मिलनी थी। वहीं इन आरोपियों ने पुलिस की ओर से पंजाब में करवाई गई निशानदेही में कुछ अहम सुराग पुलिस को दिए हैं। पुलिस अब इन सुरागों की सत्यता जानने के लिए जांच में जुटी है। इस मामले में पुलिस हमले की साजिश रचने वाले अन्य लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में पुलिस ने लगभग सभी कड़ियां जोड़ ली हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
आरोपियों से पूछताछ में साजिश रचने में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां सीआईए से संपर्क में हैं लेकिन हमले की सटीक जगह, समय या कोई नई गिरफ्तारी का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सीआईए प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि विभिन्न टीमों से हर एंगल की जांच जारी है। पुलिस के पास इस मामले में कुछ अहम सुराग हैं जिन्हें अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।