फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After the fitness certificate, the swings started functioning once again, the fair regained its charm.

Kurukshetra News: फिटनेस सर्टिफिकेट के बाद एक बार फिर चालू हुए झूले, मेले में लौटी रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
After the fitness certificate, the swings started functioning once again, the fair regained its charm.
लाडवा। मेले में खरीददारी करते श्रद्वालु। संवाद
लाडवा। सुरक्षा मानकों व फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिखाने पर आठ दिवसीय मेले में लगने वाले झूलों को एसडीएम अनुभव मेहता के आदेशों के बाद शुक्रवार को बंद करवा दिया गया था। शनिवार को ठेकेदार रमनजीत खुराना ने प्रशासन को फिटनेस सर्टिफिकेट सौंपा और उसी दिन मेले में पहले की तरह झूले चालू हो गए।
विज्ञापन

पंजाब से आए दुकानदार कोमलप्रीत, मनिंद्र सिंह, सुखप्रीत, राजसिंह आदि ने बताया कि वे पिछले कई साल से माता बाला सुंदरी मंदिर परिसर में मेले में दुकानें लगाने का काम करते हैं। पिछले कई साल से मेले के तीन चार दिन में किराया आदि का खर्चा निकल जाता था। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में भीड़ जरूर है लेकिन ग्राहक नहीं हैं जिससे उन्हें दुकानों का किराया निकालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी अनुभव मेहता ने बताया कि ठेकेदार रमनजीत खुराना की ओर से फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करवाने के बाद झूलों को सुचारू रूप से चालू करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकानदार बोले- नहीं दी जा रही सुविधाएं







दुकानदारों ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेले में उन्हें मंदिर कमेटी की ओर से न तो पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है और न ही भोजन। मेले में 10 हजार से लेकर 33 हजार तक दुकानों का किराया वसूला जा रहा है लेकिन उन्हें किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही। वहीं मंदिर कमेटी की ओर से ठेकेदार को मंदिर में लगने वाली दुकानों का जिम्मा सौंपा गया है। ठेकेदार बग्गा सिंह ने लोगों की सुविधा व शोर प्रदूषण को देखते हुए दुकानों के स्पीकरों को बंद करवा दिया है।

लाडवा। मेले में खरीददारी करते श्रद्वालु। संवाद

लाडवा। मेले में खरीददारी करते श्रद्वालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed