फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After taking the life of an elderly woman, there was a stir in the NP administration, Sunday holiday was canceled and more than 70 cows were caught.

Kurukshetra News: बुजुर्ग महिला की जान लेने के बाद नप प्रशासन में मची हलचल, रविवार की छुट्टी रद्द कर पकड़े 70 से ज्यादा गोवंश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
After taking the life of an elderly woman, there was a stir in the NP administration, Sunday holiday was canceled and more than 70 cows were caught.
कुरुक्षेत्र। बेसहारा गोवंश को पकड़ते नप ​कर्मचारी।
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की सड़कों को पशु मुक्त किए जाने के नगर परिषद के दावे अब तक फेल रहे। न्यू कॉलोनी में एक गाय द्वारा करीब 70 वर्षीय महिला गुरदीप कौर की जान लिए जाने के बाद नगर परिषद में हलचल मची हुई है। गोवंश पकड़कर गोशालाओं में छोड़ने का काम भी घटना के तत्काल बाद ही शुरू कर दिया तो रविवार को संबंधित कर्मियों की छुट्टी तक रद्द कर दी गई और फील्ड में उतारा। तीन टीमें फील्ड में उतारी गईं, जिन्होंने इसी कॉलोनी व आसपास वार्ड से रविवार को ही करीब 70 गोवंश को सड़कों से हटाया। दोनों दिनों में 100 से ज्यादा गोवंश काे गांव मथाना व बारना स्थित गोशालाओं तक पहुंचाया गया तो वहीं यह अभियान अब लगातार जारी रखे जाने के आदेश दिए गए हैं। गोवंश को पकड़ रही टीमों की निगरानी के लिए भी क्लर्क राकेश कुमार, सफाई निरीक्षक राजेंद्र दरोगा, सुपरवाइजर राजेश कुमार, जसबीर सिंह, सचिन की टीम फील्ड में उतारी गई। नप ईओ भी इन टीमों की पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे।
विज्ञापन

उधर नगर परिषद गोवंश को सड़कों से हटाने को लेकर सोमवार को फिर टेंडर खोलेगी। इसके लिए कोई ठेका लेने के लिए फर्म आगे आएगी या नहीं, यह देखना होगा। इससे पहले 20 जुलाई को भी टेंडर लगाया गया था, लेकिन किसी ने भी इसमें रुचि नहीं दिखाई थी। वहीं इससे पहले भी नप दो बार यह प्रयास कर चुकी है, लेकिन अभी तक ये प्रयास सिरे नहीं चढ़ पाए हैं। अब सोमवार को खुलने वाले टेंडर पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।
विज्ञापन



प्रसव हालत में थी गाय
जिस गाय ने बुजुर्ग महिला गुरदीप कौर की जान ली, वह उस समय प्रसव में थी। कुछ देर बाद ही उसने बच्चे को जन्म देना था, जिसके चलते ही वह परेशानी के चलते उग्र हो गई। जब उसे वहां से हटाने का प्रयास किया गया तो हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज होगा महिला के शव का अंतिम संस्कार
मृतक महिला के शव का अंतिम संस्कार सोमवार को कराया जाएगा। फिलहाल शव एलएनजेपी मोर्चरी हाउस में रखा गया है। महिला का बेटा अपने परिवार सहित कनाडा रहता है तो कई अन्य रिश्तेदार भी अलग-अलग देश में हैं। ये सभी सोमवार तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।



नप ईओ ने माना धर्मनगरी की सड़कों पर 800 से ज्यादा गोवंश
नगर परिषद ईओ अभय यादव ने माना कि 800 से ज्यादा गोवंश धर्मनगरी की सड़कों पर घूम रहा है। बेसहारा पशुओं को गोशालाओं में भेजा जाएगा। देर रात्रि से ही बेसहारा पशुओं को पकड़ने का कार्य शुरु कर दिया गया था। रविवार दोपहर तक ही करीब 50 गोवंश को पकड़ा जा चुका था जबकि इसके बाद भी अभियान जारी रहा।



सड़कों पर पालतू पशुओं को बेसहारा छोड़ने वाली डेयरियों को किया जाएगा सील : सुधा
स्थानीय शहरी निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि शहर में कुछ डेयरी संचालक गायों का दूध दुहने के बाद बेसहारा सड़कों पर छोड़ देते हैं। शहरवासियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ऐसे डेयरी संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के बाद इन डेयरियों को सील किया जाएगा। फिलहाल नगर परिषद के अधिकारियों को इन डेयरी संचालकों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।


राज्यमंत्री देर रात्रि मृतक महिला के परिजनों के साथ दुख साझा करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे पहले राज्यमंत्री ने मृतक के परिजनों के साथ दुख साझा करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। राज्यमंत्री ने नगर परिषद के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि आगामी कुछ दिनों में थानेसर शहर में सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को जल्द से जल्द गोशालाओं में भेजा जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। उन्होंने नप अधिकारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि नगर परिषद ऐसी डेयरी संचालकों को नोटिस जारी करें और उसके बाद सील करने की प्रक्रिया शुरू करें।

कुरुक्षेत्र। बेसहारा गोवंश को पकड़ते नप कर्मचारी।

कुरुक्षेत्र। बेसहारा गोवंश को पकड़ते नप कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed