फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After post-mortem, police handed over Reena's body to the family.

Kurukshetra News: पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा रीना का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
After post-mortem, police handed over Reena's body to the family.
कुरुक्षेत्र। गांधी नगर में रीना के संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने उसके पति के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। बता दें मंगलवार को गांधी नगर के रहने वाले विक्रम ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी रीना ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। विक्रम के अनुसार उसकी पत्नी मानसिक तनाव में चल रही थी। इस वजह से उसने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब 15 साल पहले रीना की शादी विक्रम के साथ शादी हुई थी। शादी से उसके पास दो बच्चे हैं। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed