{"_id":"66ce6a77eb8c1f32990f8704","slug":"after-leaving-regular-studies-students-can-complete-their-degree-through-distance-education-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-123219-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रेगुलर पढ़ाई छूटने के बाद विद्यार्थी दूरस्थ शिक्षा से पूरी कर सकते हैं डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रेगुलर पढ़ाई छूटने के बाद विद्यार्थी दूरस्थ शिक्षा से पूरी कर सकते हैं डिग्री
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र का बाहरी दृश्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) में वह विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकते हैं, जो अपने काम को लेकर किसी राज्य में या विदेशों में बस गए हैं। इसमें विद्यार्थी ऑनलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड के माध्यम से यूजी, पीजी, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम कर सकते हैं। विदेशी विद्यार्थी ऑनलाइन कोर्स में दाखिला ले सकते हैं, जिसमें दाखिला से लेकर परीक्षा प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।
निदेशक प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि जो विद्यार्थी किसी भी कारणवश अपनी रेगुलर पढ़ाई को पूरा नहीं कर पाए है, वह अपने एक वर्ष या दो वर्ष की डीएमसी के आधार पर केंद्र से अपनी आगे की पढ़ाई ऑनलाइन और ओडीएल माध्यम से जारी रख सकता है। इसका लाभ कुरुक्षेत्र विवि के अलावा किसी भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ले सकते हैं। केंद्र की ओर से 19 ऑनलाइन प्रोग्राम्स कराए जा रहे हैं तो वहीं ओडीएल प्रोग्राम्स में बीए सेमेस्टर सिस्टम, बीकॉम सेमेस्टर, एमए (दो वर्षीय) हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, पंजाबी, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, लोक प्रशासन, इतिहास और अर्थशास्त्र, एमएससी गणित सहित 33 प्रोग्राम कराए जा रहे हैं।
विद्यार्थी 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
प्रो. मंजुलादूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र मेंयूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए विद्यार्थी 30 सितंबर तक विभिन्न कोर्सेज में आवेदन कर सकते हैं। केंद्र की ओर से एडवांस ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर लॉ एंड आईपीआर (एक वर्षीय) और एनवायरमेंटल एजुकेशन, एक वर्षीय उर्दू में सर्टिफिकेट कोर्स, एडवांस ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स, एडवांस ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन (हिंदी और अंग्रेजी), गीता में डिप्लोमा व योग में डिप्लोमा कर सकते हैं।