फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After change in weather, paddy transplantation started gaining momentum, migrant laborers arrived in large numbers

Kurukshetra News: मौसम में बदलाव के बाद धान रोपाई पकड़ने लगी जोर, बड़ी संख्या में पहुंचे प्रवासी मजदूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
After change in weather, paddy transplantation started gaining momentum, migrant laborers arrived in large numbers
कुरुक्षेत्र। गांव बाहरी के समीप धान की रोपाई करते प्रवासी मजदूर। संवाद
कुरुक्षेत्र। धान की रोपाई अब जोर पकड़ने लगी है, जिसके चलते प्रवासी मजदूर धान की रोपाई में जुटे नजर आते हैं। हालांकि धान की रोपाई 15 जून से शुरु हो चुकी थी, जिसके लिए बिहार, उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर हजारों किलोमीटर का सफर तय कर धान की रोपाई के लिए धर्मनगरी पहुंचे हैं। तीन दिन पहले हुई बारिश से जहां प्रवासी मजदूरों को धान की रोपाई करने में सहूलियत हुई तो वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरों पर भी रौनक देखने को मिली थी। बारिश होने से पहले प्रवासी मजदूरों को 45 डिग्री तापमान के बीच खुले आसमान में धान की रोपाई करने पर मजबूर होना पड़ रहा था, जिससे तापमान बढ़ने पर खेत में खड़ा पानी भी गर्म हो रहा था और प्रवासी मजदूरों को धान की रोपाई करने में दिक्कत उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन


पिछले दिनों भीषण गर्मी के चलते धान की रोपाई किए गए खेत भी बार-बार पानी देने के बावजूद सूख रहे थे, जिससे किसानों के चेहरे भी मुरझाने लगे थे। वहीं बिजली के कट भी किसानों के लिए समस्या बने हुए थे, लेकिन तीन दिन पहले हुई बारिश ने किसानों को राहत देने का काम किया था, जिससे भीषण गर्मी का असर कम हुआ तो धान की रोपाई में भी किसानों को फायदा मिला था। बारिश होने के बाद धान की रोपाई ने तेजी पकड़ी है, जिसके चलते अब हर ओर खेतों में धान की रोपाई का काम जोरों पर है, वहीं अभी भी किसानों को बारिश न होने की चिंता सता रही है। हालांकि कई किसान मानसून की बारिश होने पर ही धान की रोपाई करने का इंतजार भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed