फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After becoming the Minister of State, Subhash Sudha took out a road show, was welcomed at many places.

Kurukshetra News: राज्यमंत्री बनने के बाद सुभाष सुधा ने निकाला रोड शो, जगह-जगह हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
After becoming the Minister of State, Subhash Sudha took out a road show, was welcomed at many places.
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा का राज्यमंत्री बनने पर दूसरे दिन भी धर्मनगरी में खुशी की लहर बनी रही। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर राज्यमंत्री सुभाष सुधा द्वारा रोड शो निकाला गया, जिसका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। रोड शो पिपली, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, आंबेडकर चौक, बिरला मंदिर, गोल बैंक चौक से होते हुए न्यू कॉलोनी हनुमान मंदिर पर समाप्त हुआ। हनुमान मंदिर पर पहुंचकर राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने धर्मपत्नी उमा सुधा, बेटे साहिल सुधा सहित परिवार के सदस्यों के साथ पूजा अर्चना की। रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों द्वारा जगह-जगह पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रोड शो के दौरान राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब थानेसर हलके के साथ-साथ कुरुक्षेत्र ही नहीं पूरे प्रदेश में मंत्री के रूप में जो भी जिम्मेवारी उन्हें दी जाएगी, उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को और गति देकर विकास के क्षेत्र में चार चांद लगाने का काम किया जाएगा। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र के विकास के लोगों से सुझाव लेकर नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा और हलका के लंबित विकास कार्यों को जल्द ही पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा समाधान। आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को 10 की 10 सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत मिलेंगी और सभी सीटें जीतकर फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में योगदान दिया जाएगा। सरकार ने पिछले नौ वर्षों में थानेसर हलका के विकास पर चार हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट खर्च किया है। नई योजनाओं के माध्यम से कुरुक्षेत्र को विकसित करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed