फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After a gap of two months, the air of the holy city became clean.

Kurukshetra News: दो माह के अंतराल के बाद धर्मनगरी की हवा हुई शुद्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
After a gap of two months, the air of the holy city became clean.
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में लगभग दो माह के लंबे अंतराल के बाद वायु गुणवत्ता में काफी सुधार देखने को मिला। प्रदूषण स्तर में 64 अंकों की गिरावट के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स घटकर 106 पर पहुंच गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। वीरवार को प्रदूषण का स्तर 170 था। यह राहत भरी खबर है, क्योंकि बीते दो माह से शहर की हवा बेहद खराब स्थिति में बनी हुई थी। दो माह में प्रदूषण का स्तर 350 तक चला गया था। लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन



बारिश के बाद गिरा प्रदूषण का स्तर

हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदूषण के कणों का फैलाव हुआ, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार आया। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा धूल नियंत्रण, खुले में कचरा जलाने पर रोक और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने जैसे कदमों का भी सकारात्मक असर देखने को मिला है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि यह सुधार स्थायी तभी हो सकता है, जब प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को नियमित रूप से लागू किया जाए।
विज्ञापन


बढ़ जाता है कैंसर का खतरा : डॉ. सभ्रवाल
जिला अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से सांस संबंधी बीमारियां जैसे अस्थमा और फेफड़ों की क्षमता में कमी हो सकती है। लंबे समय तक प्रदूषण में रहने से फेफड़ों का कैंसर और हृदय रोग का खतरा भी बढ़ जाता है। बच्चों और बुजुर्गों में सर्दी-खांसी, आंखों में जलन, सिरदर्द और एलर्जी की समस्या आम हो जाती है। प्रदूषण से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, जिससे शरीर जल्दी बीमार पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश के बाद खिली धूप, शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन
- मंगलवार को मौसम विशेषज्ञ फिर जता रहे बारिश की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। बारिश के बाद दूसरे दिन मौसम ने एक बार फिर करवट ली। शनिवार को जहां आसमान साफ रहा और धूप खिली, वहीं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने वातावरण में ठिठुरन बनाए रखी। धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी का एहसास होता रहा। सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा देखा गया। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि शुक्रवार को 14 डिग्री था।

शुक्रवार को हुई बारिश का असर पूरे सप्ताह देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रह सकता है। ठंडी हवा और नमी के कारण सर्दी बढ़ने के आसार हैं। खेतों में नमी बढ़ने से किसानों को कुछ हद तक लाभ मिल सकता है, वहीं ठंड बढ़ने से आमजन को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


बुधवार को बन रही बारिश की संभावना : डॉ. ममता
मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि आज और कल मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान दिन में धूप रहने से हल्की राहत मिलेगी, लेकिन ठंडी हवा के कारण तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव की जरूरत है। सुबह के समय कोहरा और ठंडी हवा लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है। बुधवार को एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

आगे ये जताई जा रही संभावना
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रविवार 18 डिग्री सेल्सियस 6 डिग्री सेल्सियस
सोमवार 19 डिग्री सेल्सियस 6 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार 18 डिग्री सेल्सियस 9 डिग्री सेल्सियस
बुधवार 17 डिग्री सेल्सियस 8 डिग्री सेल्सियस
वीरवार 18 डिग्री सेल्सियस 8 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार 19 डिग्री सेल्सियस 8 डिग्री सेल्सियस
शनिवार 18 डिग्री सेल्सियस 7 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed