फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After 25 years, Vaman Dwadashi fair will be held on the contiguous lake

महामहिम राज्यपाल वामन भगवान की पालकी का पूजन करके करेंगे वामन द्वादशी मेले का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
After 25 years, Vaman Dwadashi fair will be held on the contiguous lake
25 साल के बाद शुरू होने जा रहे वामन द्वादशी मेले का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल वामन भगवान की पालकी का पूजन करके करेंगे। इस दो दिवसीय मेले के साथ ही सन्निहित सरोवर की भव्य आरती भी शुरू हो जाएगी। वीरवार से सन्निहित सरोवर पर रोजाना ब्रह्मसरोवर व गंगा आरती की भांति महाआरती होगी। वामन द्वादशी मेले को लेकर सन्निहित सरोवर पर तैयारियां की जा रही है। मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। मेले को लेकर सन्निहित सरोवर पर आरती स्थल का निर्माण चल रहा है। कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के वेदपाठी महाआरती के लिए अभ्यास कर रहे है। ये वेदपाठी 52 जोत से महाआरती करेंगे। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा का कहना है कि इस मेले का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय वामन भगवान की पालकी का पूजन करके करेंगे।
विज्ञापन

स्वामी ज्ञानानंद की ओर से आयोजित गीता यज्ञ में राज्यपाल पूर्णाहुति भी डालेंगे। हालांकि राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर केबीडी ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। 16 सितंबर को तीर्थ के पूजन के बाद प्रसिद्ध कथावाचक शुकदेव आचार्य सन्निहित सरोवर पर वामन भगवान की कथा करेंगे। इस कथा का शुभारंभ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद दीप प्रज्ज्वलित करके करेंगे। कथा का समापन 17 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे होगा। इसमें विधायक सुभाष सुधा मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहेंगे। 16 सितंबर को महाआरती सांसद नायब सैनी व विधायक सुभाष सुधा मुख्य यज्ञमान के रूप में आरती करेंगे। दोपहर 2 बजे दु:ख भंजन से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वामन भगवान की पालकी सहित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस शोभा में नगर की दो दर्जन से ज्यादा संस्थाएं हिस्सा लेंगी। यह शोभा यात्रा गीता स्कूल मार्केट, आर्य समाज मार्केट, आंबेडकर चौक, पालिका बाजार, सीकरी चौक, नया बाजार, कच्चा घेर, आहलुवालिया चौक से गुरुद्वारा छठी पातशाही चौक से होती हुई यात्रा सन्निहित सरोवर पर पहुंचेगी। यहां भगवान वामन को नौका विहार कराया जाएगा। शाम 7 बजे शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर महाआरती में मुख्य यज्ञमान के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा ने बताया कि 16 सितंबर को महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय वामन भगवान की पालकी का पूजन करके इस मेले का श्रीगणेश करेंगे। गीता यज्ञ में भी उनकी गौरवमयी उपस्थिति होंगी तथा वे पूर्णाहुति डालेंगे। साल 1997 के बाद यह मेला किन्हीं कारणों से बंद हो गया था। अब सभा के प्रयास से इस मेले को दोबारा शुरू किया जा रहा है। इस मेले में महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, सांसद नायब सैनी व विधायक सुभाष शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित राजीव शर्मा ने बताया कि वामन भगवान विष्णु के पहले मानव अवतार है। यह मेला कुरुक्षेत्र की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। गीता जयंती की भांति इस मेले को भव्य रूप देने की जरूरत है। सभा ने मेले का शुभारंभ करके सराहनीय पहल की है।
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि केडीबी की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन होगा। महामहिम राज्यपाल के आने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। उनको अभी तक उनके कार्यक्रम की रूपरेखा प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि खेल विभाग की ओर से थीम पार्क में दंगल कुश्ती व कबड्डी का आयोजन होगा। इसी के साथ हरियाणा कला परिषद के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

अब रोजाना सन्निहित सरोवर पर भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। सभा की ओर से इसकी पूरी व्यवस्था कर ली गई है। सभा द्वारा संचालित कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के वेदपाठी रोजाना भव्य आरती करेंगे। यहां रोजाना 51 जोत से आरती की जाएगी।
- 16 सितंबर सुबह 9 बजे तीर्थ का पूजन।
- कथावाचक शुकदेव आचार्य करेंगे वामन कथा, दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी ज्ञानानंद करेंगे कथा का शुभारंभ
- 11 बजे महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा वामन भगवान की पालकी का पूजन करके मेले का शुभारंभ
- राज्यपाल की ओर से गीता यज्ञ में पूर्णाहुति।
- शाम 7 बजे सांसद नायब सैनी व विधायक सुभाष सुधा द्वारा महाआरती।
- 17 सितंबर सुबह साढ़े 10 कथा समापन, विधायक सुभाष सुधा होंगे मुख्य रूप से शामिल।
- दोपहर 2 बजे दु:ख भंजन मंदिर से भव्य शोभा यात्रा।
- शाम को भगवान वामन के नौका विहार।
- शाम 7 बजे शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर द्वारा महाआरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed