फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Afghan suit is becoming the first choice of women

Kurukshetra News: अफगानी सूट बन रहा महिलाओं की पहली पसंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Afghan suit is becoming the first choice of women
फोटाे 32
विज्ञापन

लाल और पीले सूट की हो रही खरीदारी ज्यादा करवा, चौथ पर्व को लेकर गुलजार हुए बाजार, एक नवंबर को मनाया जाएगा पर्व

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। करवा चौथ पर्व को लेकर अब धर्मनगरी के बाजार गुलजार नजर आने लगे हैं। करवा चौथ पर्व के लिए खरीदारी करने के लिए महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में पांच सौ रुपये से लेकर पांच हजार तक की वैरायटी के सूट और साड़ियां उपलब्ध हैं। वहीं अफगानी सूट, धोती सलवार, पंजाबी सूट और पाकिस्तानी सूट भी महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। दुकानों पर लाल और पीले रंग के सूटों और साड़ियों को खरीदने में महिलाएं काफी रुचि दिखा रही हैं। जहां दुकानों पर सजे सूट महिलाओं को लुभा रहे हैं तो वहीं दुकानदारों द्वारा महिलाओं को रिझाने के लिए 10 से 20 प्रतिशत तक सूटों पर छूट भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन



पांच सौ से पांच हजार के सूट उपलब्ध : जोनी
दुकानदार जोनी का कहना है कि दुकान पर पांच सौ रुपये से लेकर पांच हजार रुपये के सूट महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। करवा चौथ को लेकर महिलाओं की ओर से लाल और पीले रंग के सूट खरीदे जा रहे हैं, जबकि अन्य कलरों के सूट महिलाएं कम खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाएं कर रही अफगानी सूट पसंद : सन्नी शर्मा

दुकानदार सन्नी शर्मा ने बताया कि इस बार महिलाएं अफगानी सूट, पंजाबी सूट और धोती सलवार ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसके अलावा कई तरह के सूट दुकानों पर मौजूद है, जबकि महिलाओं के लिए पहली पसंद लाल रंग का सूट बना हुआ हैं।


लाल रंग के वस्त्र खरीदे जाते हैं ज्यादा : पिंकी जैन
पिंकी जैन का कहना है कि वें इस बार 18वां करवा चौथ मनाएंगी। करवा चौथ पर सबसे ज्यादा पहना जाने वाला रंग लाल है। यह प्रेम, जुनून और वैवाहिक सुख का प्रतिनिधित्व करता है। लाल साड़ी पति-पत्नी के बीच गहरे रिश्ते का प्रतीक है और शुभ मानी जाती हैं। इसलिए लाल रंग के वस्त्र ज्यादा खरीदे जाते हैं।



अफगानी सूट बन रहा पहली पसंद : प्रीति
महिला प्रीति ने बताया कि वे इस बार 12वां करवा चौथ मनाएंगी। करवा चौथ को लेकर कपड़े खरीदने बाजार आई हैं। इस बार करवा चौथ को लेकर बाजार में कई तरह के सूट मिल रहे हैं। महिलाएं अफगानी सूट को इस बार ज्यादा पसंद कर रही हैं और कलर की बात की जाए तो महिलाएं लाल और पीले रंग का सूट ही खरीदती हैं। लाल रंग माता का रंग होता है, जबकि पीला रंग शुभता का प्रतीक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed