फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Advocate Ashok became the state vice president of Dr. Shyama Prasad Mukherjee National Vichar Manch

Kurukshetra News: एडवोकेट अशोक बने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Advocate Ashok became the state vice president of Dr. Shyama Prasad Mukherjee National Vichar Manch
कुरुक्षेत्र। एडवोकेट अशोक कुमार बब्बर। - फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच ने एडवोकेट अशोक कुमार बब्बर को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। डॉ. श्यामा शहर के कई सामाजिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े हैं और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवादी विचारों को प्रचारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

नियुक्ति पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार जिंदल सरावगी और राष्ट्रीय टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. श्यामा ने कहा कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद, अखंड भारत और अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। डॉ. मुखर्जी ने एक देश, एक संविधान के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया जिस पर देश को गर्व है। केंद्र सरकार की ओर से धारा 370 को समाप्त करने के निर्णय को डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले ने पूरे भारत को एक संविधान के तहत एकजुट कर उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

कुरुक्षेत्र। एडवोकेट अशोक कुमार बब्बर।

कुरुक्षेत्र। एडवोकेट अशोक कुमार बब्बर।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed