फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Advanced Training by Scout Masters

Kurukshetra News: स्काउट मास्टरों ने लिया एडवांस प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Advanced Training by Scout Masters
कुरुक्षेत्र। स्काउट मास्टर एडवांस प्रशिक्षण कैंप के दौरान मौजूद प्रतिभागी। विज्ञप्ति - फोटो : आर्काइव
कुरुक्षेत्र। स्काउट्स एंड गाइड्स के स्टेट ट्रेनिंग सेंटर तारा देवी शिमला में 15 से 21 मई तक स्काउट मास्टर एडवांस प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। इसमें स्काउट मास्टरों ने एडवांस प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिला के स्काउट मास्टर दिलबाग सिंह राजकीय उच्च विद्यालय नगला व जोगिंदर सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय भोकर माजरा व अन्य स्काउट मास्टरों ने एडवांस ट्रेनिंग कैंप में भाग लेकर स्काउट नियम, स्काउट प्रार्थना,कैंप फायर, स्काउट ध्वज बांधना, टेंट लगाना, रस्सी बांधना व गांठें लगाना, बीपी सिक्स एक्सरसाइज सीखना व झंडा गीत इत्यादि का अभ्यास किया।
विज्ञापन

एलएस वर्मा ने कहा कि स्काउटिंग मनुष्य को विपरीत परिस्थितियों में जीना सिखाती है। इसलिए प्रत्येक स्काउट मास्टर को स्काउट नियमों पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। स्काउटिंग समाज सेवा का भी माध्यम है इसलिए प्रत्येक स्काउट मास्टर को प्रशिक्षण लेने के उपरांत स्काउटिंग के माध्यम से अपने स्काउट को समाज सेवा के गुर सिखाने चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान सभी स्काउट मास्टरों ने धार्मिक यात्रा कर संकटमोचन हनुमान मंदिर एवं सिद्ध पीठ तारा देवी माता के मंदिर में भी माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed