फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Adopt Raja Yoga in your daily routine, your mind will remain calm

Kurukshetra News: दिनचर्या में अपनाएं राजयोग, मस्तिष्क रहेगा शांत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Adopt Raja Yoga in your daily routine, your mind will remain calm
शाहाबाद। जिस प्रकार कंप्यूटर से फालतू फाइलें, डाटा डिलीट करके हम उसकी स्पीड मेमोरी बढ़ा सकते हैं, ठीक उसी तरह अपने मस्तिष्क से फिजूल की बातें हटा कर हम दिमाग को शांत एवं तरोताजा रख सकते हैं। ऐसा तभी संभव है, जब हम अपनी दिनचर्या में राजयोग को अपनाएंगे। यह कहना है ब्रह्माकुमारी मुख्यालय माउंट आबू से पधारे अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर एवं ट्रेनर राजयोगी डॉ. ईवी स्वामीनाथन का।
विज्ञापन

वे सोमवार को ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु अनुभूति भवन में चल रहे आठ दिवसीय कार्यक्रम वाह जिंदगी वाह के दूसरे दिन अच्छा स्वास्थ्य पाना पूरी तरह आपके नियंत्रण में है विषय पर जीवनयापन के महत्वपूर्ण टिप्स दे रहे थे। ब्रह्मकुमारीज़ शाहाबाद एवं समाज सेवा प्रभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामकरण काला, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसबीर सिंह, सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी डॉ श्याम सुंदर आहूजा, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद के प्रिंसिपल लक्ष्मी प्रसाद शास्त्री, आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद की प्रिंसिपल संगीता सेतिया व पूर्व प्रिंसिपल मंजू नारंग, केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके. नीति दीदी व नीजा दीदी आदि अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

डॉ. ईवी स्वामीनाथन ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए अहम गुर देते हुए कहा कि राजयोग ध्यान प्रक्रिया से हम अपने स्वास्थ्य को श्रेष्ठ बना सकते हैं। मस्तिष्क को शांत, स्थिर एवं हल्का रखने के लिए हमें अपनी दिनचर्या राजयोग को शामिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रभु अनुभूति भवन शाहाबाद की प्रभारी राजयोगिनी बीके, नीति दीदी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को यह बताना है कि खुशियां हमारा इंतजार कर रही है, बस हमें अपनी दिनचर्या में मात्र कुछ परिवर्तन करने है। इस अवसर पर जगदीश सभरवाल, विक्की सेठी, सुनील गुप्ता, पवन गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सुरेश शर्मा, बलदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed