फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Admissions open for undergraduate and integrated courses in the Department of Geology, KU

Kurukshetra News: केयू के भूविज्ञान विभाग में स्नातक व इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में दाखिले शुरू

Thu, 21 May 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 21 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Admissions open for undergraduate and integrated courses in the Department of Geology, KU
कुरुक्षेत्र। केयू भूविज्ञान विभाग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक व इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष विभाग में बीएससी जियोलॉजी प्रोफेशनल तीन वर्षीय एईडीपी पाठ्यक्रम में 40 सीटें और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमटेक एप्लाइड जियोलॉजी पाठ्यक्रम में 20 सीटें निर्धारित की गई हैं।
बीएससी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए विज्ञान संकाय से 12वीं पास होना अनिवार्य है जबकि इंटीग्रेटेड एमटेक पाठ्यक्रम के लिए 12वीं में भौतिक विज्ञान और गणित के साथ केमिस्ट्री, बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी अथवा जियोलॉजी विषय होना जरूरी है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक विद्यार्थी भी अंतिम तिथि 7 जून तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले मेरिट और निर्धारित वेटेज के आधार पर किए जाएंगे। वर्ष 1987 से संचालित हो रहा यह विभाग, भू-विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


--
देश-विदेश में कार्यरत कॉलेज के छात्र : प्रो. चौधरी
प्रो. चौधरी के अनुसार, विभाग के विद्यार्थी देश-विदेश की प्रतिष्ठित संस्थाओं में सेवाएं दे रहे हैं। विभाग के पूर्व छात्र इसरो, ओएनजीसी, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, कुवैत ऑयल कंपनी और स्कलम्बर्गर जैसी संस्थाओं में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- आधुनिक प्रयोगशालाएं उपलब्ध : प्रो. महासिंह

लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि विभाग में आधुनिक प्रयोगशालाएं और शोध सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को रिमोट सेंसिंग, ग्राउंड वाटर, पेट्रोलॉजी, माइक्रोस्कोपी और इंजीनियरिंग जियोलॉजी जैसी लैब में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed