फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Admission will be done in 15 colleges on 8695 seats of graduation, Kurukshetra

स्नातक की 8695 सीटों पर 15 कॉलेजों में होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Admission will be done in 15 colleges on 8695 seats of graduation, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। कॉलेजों में स्नातक स्तर पर दाखिले के लिए एक अगस्त से पोर्टल खुल जाएगा। जिले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) सहित 15 कॉलेजों में कुल 8695 सीटों के दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला से जारी दिशा निर्देशों पर वर्ष 2022-23 के लिए विभाग के पोर्टल पर आवेदन करने की व्यवस्था की गई है।
विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सभी संकायों की स्नातक कक्षाओं में आवेदन आठ अगस्त लिए जाएंगे। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में आवेदन करने की प्रक्रिया सोमवार से आरंभ होगी। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया दो से नौ अगस्त तक पूरी की जाएगी। विभाग की ओर से प्रथम मेरिट सूची 12 अगस्त को जारी होगी, जिसकी एडमिशन वैद्यता और फीस 16 अगस्त तक जमा होगी। दूसरी मेरिट सूची 19 अगस्त को जारी होकर उसकी वैद्यता तथा फीस 23 अगस्त तक जमा हो सकेगी।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न संकायों की कुल 600 सीटों के लिए छात्राएं आवेदन कर सकेंगी। इसमें बीए के लिए सबसे अधिक 320 सीटें है। वहीं बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) के लिए 40 सीटें है। बीकॉम में 160, बीएससी (कंप्यूटर साइंस) में 20 तथा बीएससी (नॉन मेडिकल) में 60 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की छात्राएं सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेती हैं। कोरोना काल में छात्राओं ने लोगों को जागरूक करने का काम किया था। एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. सीमा के नेतृत्व में छात्राओं ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पोलियो रोधी दवा पिलाने के लिए कैंपेन चलाया था। छात्राओं ने डोर-टू-डोर जाकर बच्चों को दवा पिलाई थी। इसके लिए विभाग ने छात्राओं को सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed