{"_id":"688e885342291da33a0aaa94","slug":"admission-started-for-odl-and-online-programs-in-distance-and-online-education-center-of-kurukshetra-university-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-139865-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में ओडीएल व ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए दाखिला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में ओडीएल व ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए दाखिला शुरू
Sun, 03 Aug 2025 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 03 Aug 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) में जुलाई सत्र के लिए ऑनलाइन मोड और ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड के माध्यम के स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन जारी हैं। इन प्रोग्राम्स में दाखिले के इच्छुक आवेदक 10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
केंद्र की निदेशक प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत ट्रेडिशनल प्रोग्राम्स में यूजी कार्यक्रमों (सेमेस्टर प्रणाली) में बीए/बीकॉम, पीजी प्रोग्राम्स (सेमेस्टर सिस्टम) में एमए अंग्रेजी, एमए राजनीति विज्ञान, एमए मास कम्युनिकेशन, एम.कॉम, एमएससी गणित तथा एमए इतिहास शामिल हैं। प्रोफेशनल प्रोग्राम्स में बीबीए, पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एमबीए तथा एमसीए शामिल है। डिप्लोमा कार्यक्रम (एक वर्ष-दो सेमेस्टर) में साइबर सुरक्षा में डिप्लोमा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में डिप्लोमा व डेटा एनालिटिक्स में डिप्लोमा शामिल हैं।
इसके साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन भगवद्गीता स्टडीज तथा पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोग्राम भी इस सत्र से शुरू किए गए हैं। सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन टेक्नोलॉजी में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), ब्लॉक चेन मैनेजमेंट, फुल स्टैक डेवलपमेंट तथा क्लाउड कंप्यूटिंग शामिल हैं। सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन फोरन लैंग्वेज (एक सेमेस्टर) में जर्मन भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स, फ्रेंच भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स व जापानी भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं।इसी के साथ ट्रेडिशनल प्रोग्राम्स (सेमेस्टर सिस्टम), प्रोफेशनल कोर्स भी हैं। इनसे संबंधित अधिकतर जानकारी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीएड, एमबीए तथा एमसीए प्रोग्राम्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है।