{"_id":"627ac9e207498174f05b0c39","slug":"admission-of-36-students-from-the-priority-list-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1077690189","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरीयता सूची से 36 विद्यार्थियों का दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरीयता सूची से 36 विद्यार्थियों का दाखिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में मंगलवार को दूसरा स्ट्रे वैकेंसी राउंड हुआ। बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी में 12 और बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन में 24 विद्यार्थियों को दाखिला वरीयता सूची के आधार पर दिया गया। स्ट्रे वैकेंसी राउंड में 49 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें 18 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन और 31 ने ऑफलाइन माध्यम से दाखिले के लिए फार्म भरा।
ड्राफ्ट एंड काउंसलिंग कमेटी के संयोजक डॉ. आशीष मेहता ने बताया कि दूसरे स्ट्रे वैकेंसी राउंड में 36 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है। दाखिला प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शिता को बनाए रखा गया है। सभी विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन के बाद मेरिट सूची के आधार पर बीएएमएस में 12 और बीएचएमएस में 24 अभ्यर्थियों को दाखिला दिया गया है। अभी आयुष विश्वविद्यालय से संबंधित छह महाविद्यालयों में बीएएमएस की 61 और बीएचएमएस की 23 सीटें रिक्त हैं। बाकी रिक्त सीटों की काउंसलिंग का शेड्यूल भारत सरकार द्वारा नियुक्त उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा जारी किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय समेत विश्वविद्यालय से संबंधित अन्य पांच महाविद्यालयों में बीएएमएस की सभी सीटें दूसरे स्ट्रे वैकेंसी राउंड के बाद भरी जा चुकी हैं। वहीं अभी सात महाविद्यालयों में 84 सीटें अभी खाली हैं, जिसमें गुरुग्राम फैकल्टी ऑफ इंडियन मेडिसिन सिस्टम एसजीटी विश्वविद्यालय में बीएएमएस में चार सीटें रिक्त हैं। सिरसा आयु ज्योति आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में 23, बिलासपुर यमुनानगर लाल बहादुर शास्त्री महिला आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में 12, जींद गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज में चार, हिसार नेशनल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एवं अस्पताल में 15, चरखी दादरी भिवानी मुरारी लाल रसवासिया आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में चार और बीएचएमएस में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए रोहतक जेआर किशन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 23 सीटें अभी खाली हैं।