फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Admission in various courses in IGNOU till 31

Kurukshetra News: इग्नू में विभिन्न कोर्सों में दाखिला 31 तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Admission in various courses in IGNOU till 31
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में ऑनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिले की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू देश की सबसे प्रसिद्ध व प्रख्यात केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इग्नू में दाखिले के लिए साल में दो बार फार्म भरे जाते है।


उन्होंने कहा कि इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। ऐसे विद्यार्थी जिनको मेरिट के चलते नियमित कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं मिला हो या किसी भी कारण से वो रेगुलर कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं जा सकते तो ऐसे विद्यार्थी आसानी से इग्नू के माध्यम से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं। इग्नू से विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की सूची एवं जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट इग्नूएसीइन पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed