फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Admission begins in M.Ed two-year semester system at Kurukshetra University

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एमएड दो वर्षीय सेमेस्टर सिस्टम में दाखिले शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Admission begins in M.Ed two-year semester system at Kurukshetra University
Admission begins in M.Ed two-year semester system at Kurukshetra University
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने एमएड दो वर्षीय सत्र 2020-21 सेमेस्टर सिस्टम में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदक एमएड के लिए एक अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि दो नवंबर निर्धारित की गई है। आवेदक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एजुकेशन विभाग तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेज जिनमें एमएड कोर्स चल रहे हैं उनमें दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि एमएड दो वर्षीय सेमेस्टर सिस्टम में दाखिले मेरिट के आधार पर ऑनलाइन होंगे। इसके लिए सामान्य वर्ग के लिए 800 रुपये तथा अनुसूचित जाति/पिछड़ी जाति हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये ऑनलाइन फीस रखी गई है। पहली दाखिला सूची 10 नवंबर को, सीट रिक्त रहने पर दूसरी लिस्ट 18 नवंबर को, तीसरी लिस्ट 23 नवंबर को व अंतिम लिस्ट सीट रिक्त रहने पर 2 दिसंबर को लगाई जाएगी। दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kuk.ac.in से ऑनलाइन आवेदन व जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed