फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Administration strict on crop residue management; action to be taken against negligence.

Kurukshetra News: फसल अवशेष प्रबंधन पर प्रशासन सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Administration strict on crop residue management; action to be taken against negligence.
बाबैन। फसल अवशेष प्रबंधन और पराली जलाने पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को उपमंडल प्रशासन ने एक विशेष बैठक की। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम राजेश सोनी ने की। उन्होंने पंचायत सचिवों, पटवारियों और अन्य फील्ड कर्मचारियों को निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही होने पर संबंधित कर्मचारी की जवाबदेही तय कर नियमानुसार कार्रवाई होगी। किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने को भी कहा गया। नोडल अधिकारी सुनील मान ने सुपर सीडर, हैप्पी सीडर जैसे यंत्रों का उल्लेख किया। उन्होंने फील्ड कर्मचारियों को इन यंत्रों के उपयोग और सब्सिडी के बारे में किसानों को बताने के निर्देश दिए। ब्लॉक कृषि अधिकारी अमित कंबोज और बीडीपीओ बाबैन ने भी नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed