{"_id":"5e34895e8ebc3e4b0d6bde0a","slug":"administration-remove-30-year-old-encrochment-kurukshetra-news-knl205727188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से हटवाया 30 साल पुराना अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से हटवाया 30 साल पुराना अतिक्रमण
विज्ञापन
फोटो नंबर:13,14,15
जेसीबी से हटवाया 30 साल पुराना अतिक्रमण
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित 80 दुकानों पर प्रशासन ने की कार्रवाई
अंबाला, करनाल, लाडवा व कुरुक्षेत्र रोड से हटवाया अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 दुकानदारों द्वारा किया हुआ 30 साल पुराना अतिक्रमण हटवाया गया। प्रशासन की यह कार्रवाई सुबह साढ़े 10 बजे शुरु हो गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एसडीएम अश्वनी मलिक, लाडवा एसडीएम अनिल यादव, यातायात प्रभारी रणबीर सिंह, थाना सदर प्रभारी जगदीश व बीडीओ मौजूद रहे। टीम ने जेसेबी द्वारा दुकानों व ढाबा चालकों द्वारा किया गया अतिक्रमण ध्वस्त किया।
बता दें की राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुकानदारों द्वारा किए इन अवैध कब्जों के कारण आम जनता को रोजाना जाम जैसी परेशानियों से जूझना पड़ता था। इनकी वजह से यहां कई बार हादसे भी हो चुके हैं। यहां से इस अतिक्रमण हटवाने के लिए कई बार प्रशासन से गुहार भी लगाई गई। लोगों की शिकायतों पर सुनवाई करते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कब्जाधारियों पर कार्रवाई शुरु की। इस दौरान कई दुकानदारों को दोबारा से अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग अंबाला रोड पर अतिक्रमण सबसे ज्यादा था। यहां पर दुकानदारों ने नजराना लेकर अपने सामने अवैध रूप से रेहड़ियां खड़ी कराई हुई हैं। इन रेहड़ियों के कारण यातायात हमेशा प्रभावित रहता था। इतना ही नहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग भी बनी हुई है। अवैध पार्किंग में ठेकेदार सड़क पर ही वाहनों को खड़ा करके वाहन चालकों से पैसे ऐंठता है। सड़क पर खड़े यह वाहन लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे, जिन्हें प्रशासन ने हटवाया। थाना सदर प्रभारी जगदीश चंद ने कहा कि दुकानदारों को शुक्रवार सायं चार बजे तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। जिन दुकानदारों द्वारा अभी भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया है उन दुकानों पर शनिवार को फिर से कार्रवाई की जाएगी।
बाक्स
दोबारा अतिक्रमण किया तो फिर होगी कार्रवाई: एसडीएम
एसडीएम अश्वनी मलिक ने कहा कि दुकानदारों को कार्रवाई से पहले चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के बाद जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जेसीबी द्वारा वह हटवाया गया। यदि फिर से काई दुकानदार अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।