फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   administration give order to make 10 containment Zone

गांव बण, निवारसी कॉलोनी व बाबैन सहित 10 जगह बनाए कंटेनमेंट जोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
administration give order to make 10 containment Zone
कोरोना की रोकथाम के लिए जिला में बण, निवारसी कालोनी, बाबैन, बरगट, ठसका मीराजीं, इशाक, पिहोवा, डेरा सुरजगढ़, झिंवरहेड़ी, इस्माईलाबाद में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। ये जानकारी उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने दी
विज्ञापन

उन्होंने आदेश में कहा है कि गांव बण में कर्मजीत के घर से हरदीप के घर, परमजीत के घर से हरदीप के घर, सोनू के घर से धर्मबीर के घर, निवारसी कालोनी में महिंद्र के घर से लखमीर के घर, बाबैन में लखविंद्र के घर से डा. सुरेंद्र व सलिंद्र के घर, बरगट में शिव कुमार के घर से अंग्रेज व सोहन लाल के घर तक कंटोनमेंट जोन बनाया है। ठसका मीराजीं में मनप्रीत के घर, इशाक में बलजीत कौर के घर, पिहोवा के वार्ड 8 में राय सिंह के घर रामधारी सैनी के घर, वार्ड 2 में सुखदेव सरपंच का डेरा, वार्ड 6 में आरतीनंद कालोनी गली नंबर 2 से गली नंबर 11 तक कंटोनमेंट जोन बनाया है। इसके अलावा डेरा सूरजगढ़ में बलराम सिंह के घर, झिंवरहेड़ी में बलदेव के घर, इस्माईलाबाद में माना राम के घर से चांदी राम के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर
बण के लिए राजकीय स्कूल बण के मुख्य अध्यापक विजय शर्मा 94661-71648, निवारसी कॉलोनी के लिए राजकीय स्कूल निवारसी के मुख्यध्यापक प्रमोद कुमार का 98124-76022 नंबर है। बाबैन के लिए राजकीय स्कूल बाबैन के पीजीटी लेक्चरार ओमप्रकाश 97289-25001, ठसका मीराजीं के लिए राजकीय स्कूल ठसका मीराजीं के मुख्यध्यापक करनैल सिंह का नंबर 94161-22753 हेल्पलाइन के लिए दिया गया है। इशाक के लिए मुख्याध्यापक राजीव कुमार 99961-25008, पिहोवा के वार्ड 2, 6 व 8 के लिए कार्तिक मक्कड़ 80590-23229 जारी किया गया है। डेरा सूरजगढ़ के लिए राजकीय स्कूल जलबेहड़ा के मुख्यध्यापक अजीत सिंह 94663-92792, झिंवरहेड़ी के लिए ग्राम सचिव सतनाम सिंह 99924-18880, इस्माईलाबाद के लिए एसआई मीनाक्षी देवी 89012-25128 हैल्प लाइन नंबर जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
जिले के 5 कंटेनमेंट जोन को किया डी-नोटिफाइड
स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार डेरा बाजीगर गांव घमूरखेड़ी, गांव छोड़पुर, सेक्टर 13 मकान नंबर 340, कैलाश नगर मकान नंबर 87/4, गुरु नानक कॉलोनी मकान नंबर 110 के कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed