{"_id":"6a345786425dd4074c04db35","slug":"administration-clears-encroachment-from-panchayat-land-in-jyotisar-police-force-present-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-156562-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ज्योतिसर में पंचायती जमीन से प्रशासन ने छुड़वाया कब्जा, पुलिस बल रहा मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ज्योतिसर में पंचायती जमीन से प्रशासन ने छुड़वाया कब्जा, पुलिस बल रहा मौजूद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव ज्योतिसर में पिछले कईं वर्षों से पंचायती जमीन पर किए गए कब्जे को प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में वीरवार को हटा दिया, जिससे संबंधित कॉलोनी के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
ग्राम पंचायत की ओर से सरकार की योजना के अनुसार 100 गज के प्लाट पात्र लोगों को दिए जाने के लिए कॉलोनी काटी गई थी, जहां पर बसे लोगों को सड़क व पानी निकासी के लिए नाले की सुविधा भी दी जानी थी। लेकिन गांव के ही कुछ लोगों द्वारा यहां अपनी निजी जमीन के साथ लगती पंचायती जमीन पर कब्जा किया हुआ था। सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण कुमार के मुताबिक यह कब्जा होने के चलते न सड़क बन पा रही थी और न नाला। पंचायत में प्रस्ताव भी पास किया गया तो जमीन की करीब एक सप्ताह पहले निशानदेही भी करवाई गई।
इस पर संबंधित लोगों ने आपत्ति जताई तो बुधवार को फिर निशानदेही का समय दिया गया लेकिन आरोपी पक्ष मौके पर नहीं आया। प्रशासन की ओर से कराई निशानदेही में भी पंचायती जमीन पर कब्जा मिला। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ अमित कुमार की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से वीरवार को यह यह जमीन कब्जामुक्त कराई गई। वहीं बीडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार ही की गई है। अब संबंधित कॉलोनी के लोगों को सड़क व निकासी नाला बनने से बड़ी राहत मिल पाएगी। उधर संबंधित पक्ष के उमेश व अन्य लोगों का कहना था कि उन्हें नोटिस तक नहीं दिया गया और कार्रवाई कर दी गई।