{"_id":"6af77af0d76aea7bca0b8abb","slug":"aditi-secured-first-place-in-the-frog-race-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-164038-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फ्रॉग रेस में अदिति ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फ्रॉग रेस में अदिति ने पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने फ्रॉग रेस, कप बैलेंसिंग, स्पून एंड लेमन रेस, जिग-जैग रेस और थ्री-लेग रेस में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा कविता पाठ और नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।
फ्रॉग रेस में अदिति, लवीना और हर्षविक ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। कप बैलेंसिंग में अर्निका, आर्यम और चारु विजेता रहे।
स्पून एंड लेमन रेस में पारि, देविका और देवांशी ने स्थान प्राप्त किया। जिग-जैग रेस में इयांश, ओजस और पार्थ विजेता रहे। थ्री-लेग रेस में दिव्यांशी, आर्यांश यादव और लावण्या-अरहात की जोड़ी ने स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्या पूजा शर्मा ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पढ़ाई के साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी हैं। संवाद