फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Additional Deputy Commissioner took stock of the preparations to deal with waterlogging

Kurukshetra News: जलभराव से निपटने की तैयारियों का अतिरिक्त उपायुक्त ने लिया जायजा

Sun, 03 Aug 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 03 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Additional Deputy Commissioner took stock of the preparations to deal with waterlogging
कुरुक्षेत्र। गांव नरकातारी ​स्थित एसटीपी का निरीक्षण करते अतिरिक्त उपायुक्त महावीर प्रसाद व अन्
कुरुक्षेत्र। बरसात के कारण होने वाले जलभराव की जगहों को चिह्नित करते हुए सीवरेज व्यवस्था व जल निकासी ड्रेन की सफाई सुनिश्चित की जाए। यही नहीं पंपिंग स्टेशनों पर जेनरेटर और बिजली आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाए ताकि जलभराव की स्थिति में जल निकासी की जा सके।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त महावीर प्रसाद ने ये निर्देश दिए। उन्होंने शनिवार को एसटीपी 25 एमएलडी नरकातारी और बीआर चौक स्थित आईपीएस छह एमएलडी का निरीक्षण किया। अधिकारियों से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य करने की प्रक्रिया को जाना। साथ ही सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद अधिकारियों से नक्शे के माध्यम से शहर से पानी निकासी के लिए किए गए प्रबंधों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आगामी समय में इसके लिए तैयार किए जाने वाले प्लान को भी जाना।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने नगर परिषद थानेसर की टीम से नालों की सफाई की व्यवस्था को जाना और समय रहते जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज सिस्टम की जांच कर उसे दुरुस्त करें और जल प्रवाह को सही तरीके से बनाए रखें। उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर बरसाती पानी की निकासी के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया और नालों की सफाई और सीवरेज सिस्टम की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बरसात से जलभराव होने पर विभाग एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाकर काम करें और पानी निकासी में भी आपस में सहयोग करें। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-7 व 13 में नई पाइप लाइन डालते हुए पानी को सेक्टर-13 की ड्रेन में छोड़ने का प्रोजेक्ट तैयार है। ये पानी आगे 16 एमएलटी प्लांट तक जाएगा। इससे पिपली रोड क्षेत्र को भी फायदा होगा। इस मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन सुमित गर्ग, सिंचाई विभाग के एक्सईएन मुनीष बब्बर, नगर परिषद थानेसर रवि ओबेरॉय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed