{"_id":"67fac9323f48c65a4105097d","slug":"action-will-be-taken-against-officers-who-are-negligent-in-wheat-procurement-work-mukul-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-134137-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : मुुकुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : मुुकुल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अनाजमंडी थानेसर में गेहूं तुलाई की जांच करते ,हैफेड के प्रबंध निदेशक मुकुल कुमार।
- फोटो : (फाइल फोटो) स्रोत : परिजन
कुरुक्षेत्र/पिपली। गेहूं खरीद कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई की जाएगी। उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए कि फसल बेचते समय मंडी में किसानों को किसी भी अव्यवस्था का सामना न करना पड़े और सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर फसल खरीद सुनिश्चित हो। ये चेतावनी हैफेड के प्रबंध निदेशक मुकुल कुमार ने दी। शनिवार को अनाज मंडी कुरुक्षेत्र और पिपली में गेहूं खरीद एवं उठान से संबंधित सुविधाओं का जायजा लिया और आढ़तियों और किसानों से बातचीत करते हुए उठान व गेहूं खरीद से संबंधित जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समय पर गेहूं की खरीद का उठान होना चाहिए तथा किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। इस सीजन में अधिकारियों को विशेष हिदायत दी है कि वे उठान कार्य पर विशेष फोकस रखें ताकि व्यापारियों और किसानों को कोई समस्या न आए। किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यापक प्रबंध तथा समुचित व्यवस्था की गई है।
प्रबंध निदेशक ने मंडी में पहुंचते ही सबसे पहले गेट पास की व्यवस्था का जायजा लिया तथा मौजूद कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत फसल खरीद का जायजा लिया और अधिकारियों को खरीद एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों को खरीद कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने, गेट पास में पारदर्शिता बरतने, किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने, फसल का उठान सही समय पर करने एवं फसल की निर्धारित मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।