फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Action register stolen during Gram Sabha meeting in Salempur

Kurukshetra News: सलेमपुर में ग्राम सभा की बैठक के दौरान कार्रवाई रजिस्टर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Action register stolen during Gram Sabha meeting in Salempur
लाडवा। ग्राम पंचायत की बैठक में मौजूद  अधिकारी।
लाडवा। सलेमपुर गांव में ग्राम पंचायत की बैठक के दौरान गांव के ही दो युवक बीडीपीओ, ग्राम सचिव व अन्य अधिकारियों के सामने कार्रवाई रजिस्टर चुरा कर फरार हो गए। मामला सरपंच और दोनों युवकों की रंजिश का बताया जा रहा है। हालांकि सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों को नामजद किया है। वहीं बीडीपीओ का कहना है कि पुलिस को शिकायत दी गई है। उसके बाद विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव के सरपंच सुशील कुमार ने बताया कि गांव के शिव मंदिर के हाॅल में ग्राम सभा की बैठक चल रही थी। इसमें लाडवा बीडीपीओ रूबल दीनदयाल, ग्राम सचिव, सरकारी अधिकारी व पंचों सहित गांव के लोग भी शामिल थे। बैठक में गांव के विकास के लिए विचार-विमर्श किया गया। साथ ही बैठक की कार्रवाई को रजिस्टर में दर्ज किया। इस दौरान गांव के साहिल व कुलवंत बैठक में हुई कार्रवाई की फोटो की मांग करने लगे। फोटो खींचने के दौरान आरोपी कार्रवाई रजिस्टर उठाकर ले जाने लगे तो उसने उनको रोकना का प्रयास किया, मगर दोनों गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यह सारी वारदात बीडीपीओ व अन्य अधिकारियों के सामने हुई। उसने मामले की शिकायत बीडीपीओ कार्यालय को भी दी है। शिकायत पर पुलिस ने साहिल और कुलवंत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच : रूबल दीनदयाल
बीडीपीओ रूबल दीनदयाल ने बताया कि सलेमपुर गांव में ग्राम सभा की मीटिंग के दौरान कार्रवाई रजिस्टर गुम हो गया था। सरपंच की ओर से पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विभागीय कार्रवाई भी अमल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ भादस की धारा 34 और 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed