{"_id":"6872ce206552bedbb30193df","slug":"action-is-also-necessary-along-with-awareness-only-then-will-polythene-be-banned-satendra-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-138730-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता के साथ कार्रवाई भी जरूरी तभी बंद होगा पॉलिथीन : सतेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता के साथ कार्रवाई भी जरूरी तभी बंद होगा पॉलिथीन : सतेंद्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएमसी सतेंद्र सिवाच। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। आने वाले दिनों में जिला को पॉलिथीन मुक्त बनाना होगा इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए, इसके साथ ही चालान कार्रवाई भी जरूरी है। किसी भी स्तर पर ढील नहीं रहनी चाहिए। ये निर्देश जिला म्युनिसिपल कमिश्नर सतिंदर सिवाच ने थानेसर, पिहोवा, लाडवा, शाहाबाद और इस्माईलाबाद के अधिकारियों के साथ बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि देखने में आ रहा है कि प्लास्टिक व पॉलिथीन के प्रति जब लोगों को जागरूक किया जाता है तो कुछ समय तक तो उनके अंदर इसका प्रयोग न करने की भावना देखी जाती है लेकिन कुछ समय के बाद स्थिति वैसी की वैसी ही हो जाती है। ऐसे में अब यह जरूरी हो गया है कि पॉलीथिन और प्लास्टिक से मुक्ति पानी है तो हमें और ज्यादा कार्य करने की जरूरत है। सिवाच ने कहा की हम सब का यह ही उद्देश्य और कर्तव्य है कि हमें अपने जिले को इस समस्या से मुक्त करवाना है। इसके लिए बाहर अन्य देश व प्रदेश से धर्मनगरी में आने वाले लोगो को भी जागरूक करने के लिए जगह-जगह पर पोस्टर और होर्डिंग के माध्यम से जागरूक किया जाए।
सिवाच ने कहा कि अब सावन मास को देखते हुए जगह-जगह लोगों द्वारा कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उनसे भी अपील की जाएगी कि वह सिंगल यूज़ प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग न करके वहां पर कांच व स्टील व सरकार द्वारा तय मानकों के आधार पर दिए गए वस्तुओं का ही प्रयोग करें। यदि कोई आयोजनकर्ता प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने भंडारा लगाने वालों से कहा कि वह अपने पास डस्टबिन रखें और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे। बैठक में जितेंद्र नरवाल मुख्य सफाई निरीक्षक थानेसर, संजय सफाई निरीक्षक लाडवा, नरेंद्र कुमार शाहाबाद और इस्माइलाबाद राकेश बेनीवाल और आईईसी एक्सपर्ट बीरेंद्र कुमार भारद्वाज उपस्थित रहे।