फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Action against AAP workers is not good for democracy: Dr. Sushil Gupta

आप कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई लोकतंत्र के लिए सही नहीं : डॉ सुशील गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Action against AAP workers is not good for democracy: Dr. Sushil Gupta
कुरुक्षेत्र। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री आवास पर रोष जता रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज निंदनीय है। लाठीचार्ज के बाद 150 लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इनमें से 55 लोग तो कुरुक्षेत्र के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। ये स्थिति लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। ये विचार इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ सुशील गुप्ता ने ढांड रोड पर एक होटल में आप व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से खेलो इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और मेक इन इंडिया की बात करने वाली भाजपा हर जगह से इंडिया नाम को हटाने पर लगी है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए एक साथ मिलकर जाने न कितने लोगों ने कुर्बानी दी, ठीक उसी प्रकार लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए सभी दल एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि कोई पार्टी और चुनाव महत्वपूर्ण नहीं है, इस समय देश और लोकतंत्र सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जिसको बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान बैठक में कांग्रेस व आप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे लेकिन यहां भी कांग्रेस की गुटबाजी दिखाई दी। बैठक में आप के अलावा कांग्रेस की ओर से सैलजा गुट से जुड़े कार्यकर्ता ही मुख्य तौर पर शामिल रहे जबकि हुड्डा गुट से जुड़े कार्यकर्ता दिखाई नहीं दिए। हालांकि कुमारी सैलजा ने गुटबाजी पर कोई चर्चा नहीं की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed