{"_id":"5bdd4ec705306cce6405312b3c5d8823","slug":"acsjeepisi-not-afford-formed-chandumajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसजीपीसी का गठन बर्दाश्त नहीं : चंदूमाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसजीपीसी का गठन बर्दाश्त नहीं : चंदूमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 18 Jul 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन किसी भी सूरत में सिख कौम बर्दाश्त नहीं करेगी। यह दावा आनंदपुर साहिब (पंजाब) से लोकसभा सदस्य एवं शिरोमणि अकाली दल (बादल) के सचिव जत्थेदार प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने किया।
ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार ने हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आड़ में जो मनी बिल षड्यंत्र के तहत पास कराया है, उसे रोकने के लिए वे कानूनी लड़ाई लडे़गे।
चंदूमाजरा ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्रीअमृतसर का गठन सिखों ने कई कुर्बानियां देकर किया है, जिसे व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके ने कहा कि सिख संगत को मरना मंजूर है लेकिन वे हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह हित ने कहा कि सिखों के वोट हथियाने का हुड्डा सरकार का प्रयास किसी भी तरह सफल नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि हुक्मनामे की पालना महाराजा रणजीत सिंह से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह ने करते हुए श्रीअकाल तख्त साहिब पर शीश झुकाया है और गलती के लिए क्षमा याचना की है।