फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Acsjeepisi not afford formed: Chandumajra

एचएसजीपीसी का गठन बर्दाश्त नहीं : चंदूमाजरा

Fri, 18 Jul 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 18 Jul 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
Acsjeepisi not afford formed: Chandumajra
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन किसी भी सूरत में सिख कौम बर्दाश्त नहीं करेगी। यह दावा आनंदपुर साहिब (पंजाब) से लोकसभा सदस्य एवं शिरोमणि अकाली दल (बादल) के सचिव जत्थेदार प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने किया।
विज्ञापन


ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार ने हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आड़ में जो मनी बिल षड्यंत्र के तहत पास कराया है, उसे रोकने के लिए वे कानूनी लड़ाई लडे़गे।
विज्ञापन


चंदूमाजरा ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्रीअमृतसर का गठन सिखों ने कई कुर्बानियां देकर किया है, जिसे व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जीके ने कहा कि सिख संगत को मरना मंजूर है लेकिन वे हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह हित ने कहा कि सिखों के वोट हथियाने का हुड्डा सरकार का प्रयास किसी भी तरह सफल नहीं होगा।


उन्होंने कहा कि  हुक्मनामे की पालना महाराजा रणजीत सिंह से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह ने करते हुए श्रीअकाल तख्त साहिब पर शीश झुकाया है और गलती के लिए क्षमा याचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed