फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused woman caught with drugs after jumping from police station window absconds

Kurukshetra News: थाने की खिड़की से कूदकर नशीले पदार्थ के साथ पकड़ी गई आरोपी महिला फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Accused woman caught with drugs after jumping from police station window absconds
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सेल के थाने से अफीम के साथ पकड़ी गई आरोपी महिला बाथरूम की खिड़की से फरार हो गई, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास और सार्वजनिक स्थान पर जांच भी की लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई पता नही चल पाया था।
विज्ञापन

एएनसी की टीम ने आठ सितंबर को पिपली बस अड्डे के पास से आरोपी ज्ञाना देवी निवासी फकीराबाद जिला बदायूं यूपी को दो किलो 630 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। महिला आठ दिन के पुलिस रिमांड पर चल रही थी। टीम ने आरोपी महिला की शिनाख्त पर अफीम सप्लाई करने के आरोपी प्रमोद निवासी नवाब गंज गोटिया जिला बदायूं को गिरफ्तार कर अदालत से 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद टीम ने आरोपी प्रमोद को हवालात में बंद कर दिया, जबकि आरोपी ज्ञाना देवी को महिला सिपाही की निगरानी में रखा गया। सुबह सभी कर्मचारी दैनिक क्रिया के लिए चले गए। इसी दौरान ज्ञाना देवी ने शौचालय जाने के लिए महिला सिपाही से विनती की। महिला सिपाही वहां कोई महिला शौचालय न होने के चलते प्रभारी के कमरे में बने बाथरूम में ले गई। काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो महिला सिपाही ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया गया, मगर अंदर से आवाज नहीं आई। बाथरूम का धक्का मारकर दरवाजा खोला तो अंदर खिड़की खुली हुई मिली। ज्ञाना देवी खिड़की से कूदकर फरार हो गई। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, शाहाबाद अड्डा, पिपली बस अड्डा, लाडवा, पिहोवा में तलाश की, मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल से भागे कैदी का भी आज तक सुराग नहीं
उधर, अस्पताल के कैदी वार्ड से भागे आरोपी हैप्पी निवासी गीता कॉलोनी शाहाबाद का भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पॉक्सो एक्ट के मामले में 20 साल की सजा काट रहा कैदी हैप्पी गत माह चार-पांच अगस्त की रात को गार्द को चकमा देकर फरार हो गया था। उसे भगाने में मदद करने वाले दो आरोपियों को सीआईए-दो की टीम पकड़ चुकी है, मगर हैप्पी का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed