फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused woman arrested for one and a half year, Kurukshetra

डेढ़ वर्ष से फरार आरोपी महिला काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accused woman arrested for one and a half year, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने नशीली वस्तु अधिनियम के तहत एक महिला सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस डेढ़ साल से महिला सप्लायर की तलाश कर रही थी। वहीं अन्य मामले में पुलिस ने इस्माईलाबाद क्षेत्र से एक कार चालक को 55 ग्राम अफीम के साथ काबू किया। पुलिस ने आरोपी सतपाल वासी पूजा कॉलोनी पिहोवा को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम नेशनल हाईवे-152 पर गांव जलबेहड़ा पुल के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि सतपाल अफीम बेचता है। वह आज भी कार में अंबाला की तरफ से अफीम लेकर पिहोवा आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने पिहोवा-इस्माईलाबाद बाईपास कट के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को अंबाला की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी। शक होने पर पुलिस टीम ने कार को रुकवा कर चालक से पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 55 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी सतपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अन्य मामले में पुलिस ने आठ अगस्त 2020 को गुप्त सूचना पर शिवम वासी झांसा हाल किरायेदार नारायणगढ़ मोहल्ला इस्माईलाबाद को बाइक सहित ठसका मीरा जी रोड इस्माईलाबाद से चार किलो 800 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस दूसरे आरोपी अशोक कुमार उर्फ बाबू वासी झांसा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह गांजा सुमन वासी शोरगिर बस्ती थानेसर से खरीदा था। तभी से पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही थी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिला सुमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed