फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of wasting paddy worth Rs 40 lakh, Kurukshetra

40 लाख रुपये का धान खुर्द-बुर्द करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Accused of wasting paddy worth Rs 40 lakh, Kurukshetra
40 लाख रुपये का धान खुर्दबुर्द करने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। 40 लाख रुपये का धान खुर्दबुर्द करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आयुष कंसल वासी इस्माईलाबाद ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता सुरेश कंसल की 22 जनवरी 2022 को मृत्यु हो गई थी। उसके पिता दूसरे राज्यों से धान व चावल का बिजनेस करते थे। उनकी मृत्यु के बाद उसने लेनदेन संबंधी दस्तावेज जांच की थी। जांच में पाया कि मध्य प्रदेश दतिया में दो अनाज मंडी व्यापारियों ने उसके पिता से करीब चालीस लाख रुपये के धान का स्टॉक किया गया था। इस स्टॉक को व्यापारी बलराम शर्मा और दलाल राकेश शर्मा वासी गांव बिरचुपर (करनाल) के जरिये किया गया था। इन दोनों के साथ उसके पिता के कई वर्षों से कारोबार करते आ रहे थे।
विज्ञापन

बैंक खाते खंगालने पर पाया गया है कि उनकी कंपनी के एचडीएफसी बैंक के खाते से छह लाख रुपये 24 दिसंबर 2020 को, चार लाख रुपये एक जनवरी 2021 को, पांच लाख सात जनवरी को, साढ़े चार लाख रुपये 22 जनवरी को एक कंपनी को दिए गए थे। इन मामलों को लेकर वह अपने मौसा राजीव सिंगला वासी तरावड़ी और मामा रामपाल बंसल वासी निसिंग (करनाल) के साथ करनाल की पुरानी अनाज मंडी में राकेश शर्मा से मिले और धान के बारे में पूछताछ की तो उसने एक सप्ताह का समय मांगा। एक सप्ताह बाद उन्होंने कहा कि धान बेच दिया गया है, जिसमें राकेश ने बलराम शर्मा को भी नामजद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कहा कि वे धान की बिकवाली से मिली नकदी वापस देंगे। दोनों ने एक महीने का समय मांगा, जिसका रिकार्ड उनके पास है। एक महीने तक दोनों ने कोई हिसाब नहीं दिया। एक महीने बाद उन्होंने धान में नुकसान होने का हवाला देते हुए पांच लाख रुपये देने की बात कही, जबकि धान के दाम दोगुने हो चुके हैं। उसने बार बार संपर्क करके हिसाब देने की बात कही तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed