{"_id":"638bb112b7186220851ce7da","slug":"accused-of-threatening-the-youth-and-aerial-fire-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1295519157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: युवक को धमकाने और हवाई फायर का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: युवक को धमकाने और हवाई फायर का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। स्कॉर्पियो सवार युवकों ने एक युवक को इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने को लेकर धमकाया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने हवाई फायर भी किया। शिकायत पर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम व जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
गांव घमुरखेड़ी निवासी लवप्रीत सिंह ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह हर रोज अपने घर गांव से हैरीटज होटल पिपली रोड के पिछली साइड जिम में जाता है। दो दिसंबर को भी वह रोजाना की तरह जिम में गया था। रात को वह अपनी बाइक पर जिम से वापस अपने गांव जा रहा था। वह गांव भिवानीखेड़ा और घमुरखेड़ी के बीच में पहुंचा तो सामने से गांव घमुरखेड़ी की तरफ से एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार चार युवक पहले आगे निकल गए और उसके बाद वापस मुड़ कर पीछे आए।
उनमें से साइड बैठे युवक ने खिड़की खोल कर उसे धमकी दी की तू ही लवप्रीत फिटनेस है। वह इंस्टाग्राम आईडी पर अपना वीडियो डालना बंद कर दे।र डर के मारे उसकी बाइक साइड में कच्ची जगह में खेतों की तरफ उतर गई। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर वह नहीं माना तो उस पर फायर कर देंगे। थोड़ी दूर आगे चलकर उन्होंने एक हवाई फायर भी किया। उनकी गाड़ी पर कोई नंबर नहीं था। आरोपियों ने अपने मुंह को कपड़े से ढका था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।