{"_id":"6642a0ad45be7fac430671a4","slug":"accused-of-theft-caught-by-police-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-118101-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चोरी करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चोरी करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
शाहाबाद। गत माह घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमांशु निवासी शाहाबाद के कब्जे से चोरीशुदा एलईडी व वारदात में प्रयोग बाइक बरामद हुई। पुलिस में 17 अप्रैल को दर्ज शिकायत में अमित कुमार निवासी शाहाबाद ने बताया था कि 16 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ रादौर में अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। अगले दिन वापस आए तो घर के दरवाजे टूटे हुए थे। घर के अंदर से सोने के जेवर, बिजली का सामान व नकदी चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद
शराब के साथ आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। अवैध रूप से शराब बेचते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजीव कुमार निवासी बड़ोंदा के कब्जे से 17 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि थाना लाडवा पुलिस को सूचना मिली कि संजीव कुमार सोंटी गांव में अपने खेत के ट्यूबवेल के कोठे के अंदर शराब बेचता है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संजीव कुमार को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 17 बोतल शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद
बाइक चोरी करने दो आरोपी गिरफ्तार
लाडवा। सात महीने पहले बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम कुमार उर्फ टोनी व बलदेव सिंह उर्फ काका निवासी सांगीपुर जिला यमुनानगर के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद हुई। पुलिस में पांच अक्तूबर को दर्ज शिकायत में अजय कुमार निवासी लाडवा ने बताया था कि उसके घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। उसने आसपास उसकी तलाश की, मगर बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया। शिकायत पर मामला दर्ज कर सीआईए-एक ने जांच करते हुए आरोपी शुभम व बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी कारागार भेज दिए।