फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of supplying smack on remand

Kurukshetra News: स्मैक सप्लाई करने का आरोपी रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of supplying smack on remand
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने स्मैक सप्लाई करने के आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी आसिफ उर्फ आशु निवासी दौलतपुर जिला सहारनपुर यूपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम ने 14 नवंबर को गांधी नगर में दबिश देकर सुनीता उर्फ बल्ली निवासी गांधी नगर को काबू किया था। तलाशी के दौरान आरोपी महिला के घर से 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पुलिस ने थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी महिला ने कबूल किया था कि उसने स्मैक आसिफ से खरीदी थी। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर स्मैक सप्लाई करने के आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चार हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन





तोड़फोड़ करने का आरोपी जमानत पर रिहा
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने कब्जा करने की नीयत से प्लॉट में तोड़फोड़ व चोरी करने के आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी महेश सचदेवा निवासी भोपाल मध्य प्रदेश को जमानत दे दी। थाना सदर में दर्ज शिकायत में प्रो. सुषमा निवासी सेक्टर-32 ने बताया था कि उसने वर्ष 2007 में प्रीतम सिंह से दर्रा खेड़ा में एक प्लॉट खरीदा था। वर्ष 2017-18 में उसने प्लाॅट में दो कमरे का निर्माण कराया था। साथ ही लोहे का गेट लगवा दिया था। उसके इस प्लाॅट पर महेश पाल, तेजपाल व सुखबीर सिंह कब्जा करना चाहते थे। वह 25 मई को अपने किसी निजी काम से इंग्लैंड चली गई थी। उसकी गैर मौजूदगी में आरोपी महेशपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों कमरों को तोड़ दिया था। आरोपी कमरों में रखा पुराना फर्नीचर व अन्य सामान चुराकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा ने करते हुए आरोपी महेश सचदेवा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन




छीनाझपटी का आरोपी भेजा जेल
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने छीनाझपटी करने के आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी राहुल निवासी बडौंदा को कारागार भेज दिया, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में कुबेर सिंह निवासी हाल निवासी लाडवा ने बताया था कि वह करीब पांच साल से लाडवा में बाइक पर बर्तनों की फेरी का काम करता है। वह वीरवार को फेरी लगाने के लिए भूतमाजरा से बडौंदा की तरफ जा रहा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बडौंदा के शमशान घाट के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। एक युवक ने उसे पकड़ लिया और दूसरे ने उसकी जेब से करीब साढ़े पांच हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए खेत से होते हुए भाग गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया था।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed