{"_id":"6705d0a007a43683be026594","slug":"accused-of-supplying-opium-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-125268-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अफीम सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अफीम सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चार दिन पहले अफीम के साथ पकड़े आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को गिरफ्तार किया है। अदालत ने अफीम सप्लाई करने के आरोपी गुरप्रीत उर्फ सोनी निवासी पोलो माजरा जिला फतेहगढ़ साहिब पंजाब को कारागार भेज दिया। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम ने छह अक्तूबर को गुप्त सूचना पर गुरप्रीत सिंह निवासी कलहेड़ी जिला रूपनगर पंजाब को देवी लाल पार्क के पास से काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जा से दो किलो 800 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। आगामी जांच करते हुए टीम ने अफीम सप्लाई करने के आरोपी गुरप्रीत उर्फ सोनी को पकड़ लिया।
अफीम तस्कर धरा
कुरुक्षेत्र। डेढ़ महीना पहले 400 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तस्कर काे गिरफ्तार किया है। अदालत ने अफीम सप्लाई करने के आरोपी दीपक निवासी डाहर जिला पानीपत को जेल भेज दिया। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने 28 अगस्त को गुप्त सूचना पर बलजीत निवासी असंध जिला करनाल को झासा रोड से काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 400 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद टीम ने अफीम की तस्करी करने के आरोपी दीपक को काबू कर लिया।