फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of supplying country made pistol arrested after 23 days

Kurukshetra News: देसी कट्टा सप्लाई करने का आरोपी 23 दिन बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of supplying country made pistol arrested after 23 days
कुरुक्षेत्र। गत माह देसी कट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। तस्कर सन्नी कुमार उर्फ मास निवासी लाडवा पहले भी देसी कट्टा सप्लाई के मामले में पकड़ा जा चुका है। मास के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, लूटपाट और डकैती जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीआईए-एक प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को उनकी टीम जीटी रोड पर सेक्टर-दो/तीन कट के पास गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना पर नवीन कुमार उर्फ मिन्ना निवासी गांव धूमसी जिला करनाल को जीटी रोड पर उमरी चौक से काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया था कि यह देसी कट्टा उसने मास से खरीदा था। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। तभी से पुलिस तस्कर की तलाश में थी। अब पुलिस ने देसी कट्टा तस्कर मास को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन



अन्य जिले में भी मामले दर्ज
सीआईए-एक प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपी मास के खिलाफ करनाल, यमुनानगर और जिला कुरुक्षेत्र में हत्या, हत्या की कोशिश, लूटपाट, डकैती और मारपीट के 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आरोपी ढाई साल पहले भी मई 2021 में देसी कट्टा तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed