{"_id":"6643f94f6cb79f9fca028cc4","slug":"accused-of-stealing-battery-from-truck-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-118124-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रक से बैटरी चोरी करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रक से बैटरी चोरी करने का आरोपी काबू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पांच महीने पहले ट्रक से बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलविंद्र सिंह निवासी हिंगाखेड़ी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। थाना सदर थानेसर में एक दिसंबर को दर्ज शिकायत में लवप्रीत सिंह निवासी सेक्टर-तीन ने बताया था कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। 27 नवंबर को उसने अपना ट्रक पिपली अनाज मंडी में खड़ा किया था। अगली सुबह वह मंडी गया तो देखा कि उसके ट्रक के साइड की खिड़की का कांच टूटा हुआ है। चोर ट्रक की बैटरी चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी बलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
अवैध रूप से शराब बेचने का दूसरा पकड़ा
कुरुक्षेत्र। अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस दीपक निवासी लखनऊ यूपी समेत दो आरोपियों को पकड़ चुकी है।पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि नौ अप्रैल को थाना सदर थानेसर पुलिस टीम ने देवीदासपुरा में एक दुकान पर दबिश देकर 155 बोतल ठेका शराब देसी व 65 बोतल अंग्रेजी व 78 बोतल बीयर बरामद की थी। मौके से पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को काबू किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया था। आगामी जांच करते हुए टीम ने दूसरे आरोपी दीपक को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया।