{"_id":"630d1a10665fb03d66768ea2","slug":"accused-of-stealing-at-two-places-arrested-kurukshetra-news-knl1194063139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जगह चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जगह चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अलग-अलग जगह से चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरीशुदा दो गैस सिलिंडर बरामद किए। आरोपी आशीष उर्फ आशु वासी अमृतसरी फार्म को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
शेर मसीह वासी स्याल कोटि फार्म ने 17 जुलाई को पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि सुबह वह अपने परिवार के साथ चर्च में गया था। जिस समय वह वापस आया तो उसके मकान व दुकान का ताला तोड़कर चोर दुकान से कुछ खाने का सामान, 12 हजार रुपये नकदी, एक गैस सिलिंडर, सोने की बाली व चांदी की पायल चुरा ले गया था।
अन्य मामले में 15 जुलाई को गो चरांद पिहोवा की रहने वाली एक महिला ने थाना शहर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 15 जुलाई को वह अपने मकान का ताला लगाकर कुरुक्षेत्र किसी काम से गई थी। वह वापस आई तो उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। उसके मकान में रखे दो गैस सिलिंडर चोरी हो गए थे। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक को सौंपी थी।
विज्ञापन
अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने दोनों मामले की जांच करते हुए आरोपी आशीष उर्फ आशु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को कबूल करके चोरीशुदा दो सिलिंडर बरामद कराए। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।