फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of sending abroad on fake visa arrested

Kurukshetra News: फर्जी वीजा पर विदेश भेजने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 28 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of sending abroad on fake visa arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एक महीना पहले युवक को फर्जी वीजा देकर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी सूरज निवासी सठयाली जिला गुरदासपुर (पंजाब) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 13 लाख रुपये में युवक को पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया था, मगर नकली वीजा होने के चलते उसे मास्को से ही डिपोर्ट कर दिया गया था।
थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में विक्टर मसीह निवासी पिहोवा ने बताया था कि आरोपी दंपती अश्वनी देवी, सूरज सठयाली और शीतल सोहता व प्रभूवल मसीह निवासी अमृतसर (पंजाब) ने उसे 13 लाख में पुर्तगाल भेजने की बात कही थी, जिसमें तीन लाख रुपये एडवांस और बकाया 10 लाख पुर्तगाल भेजने के बाद देना तय हुआ था।
विज्ञापन

आरोपियों ने उससे 1.70 लाख रुपये अलग-अलग दिन में अपने अकाउंट में डलवाए थे। फिर वीजा भेजकर 1.30 लाख रुपये नकद लेकर उसकी फ्लाइट करा दी थी, मगर उसे नकली वीजा होने के चलते मास्को से डिपोर्ट कर दिया गया था। वापस आकर उसने आरोपियों से संपर्क किया तो आरोपियों ने उसे दोबारा पुर्तगाल भेजने का झांसा दिया, मगर वे बार-बार टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पैसे मांगे तो छेड़छाड़ के केस में फंसा देंगे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने एक आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed