{"_id":"64e66340a8622923f90e4284","slug":"accused-of-robbing-liquor-and-taking-it-to-ladwa-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-3594-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शराब लूटकर लाडवा तक पहुंचाने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शराब लूटकर लाडवा तक पहुंचाने का आरोपी काबू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पहले 706 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़े ट्रक के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी सोनू निवासी सिंघाना जींद को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया। आरोपी सोनू शराब लूटकर लाडवा पहुंचा था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 अगस्त को थाना लाडवा पुलिस ने साहिल निवासी असंध जिला करनाल को शराब से भरे ट्रक के साथ अनाज मंडी से काबू किया था। आरोपी साहिल ट्रक की निगरानी कर रहा था। ट्रक की जांच करने पर पुलिस को अलग-अलग मार्का की 706 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। इस मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाया था। पुलिस ने थाना लाडवा में मामला दर्ज कर आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। आगामी जांच सीआईए-दो ने करते हुए अवैध शराब की लूटकर लाडवा तक लाने के मामले में शामिल आरोपी सोनू को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया। संवाद